गुरनूर बरार की किस्मत चमकी, अचानक मिली इस बड़ी टीम में एंट्री, सीधे सेमीफाइनल में खेलेंगे!
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मैच 30 अगस्त से खेले जाएंगे. इससे पहले नॉर्थ जोन के स्क्वाड में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को शामिल किया गया है.
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मैच 30 अगस्त से खेले जाएंगे. इससे पहले नॉर्थ जोन के स्क्वाड में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को शामिल किया गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/29/gurnoor-brar-2026-08-29-18-10-46.jpg)
Gurnoor Brar
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 सीजन के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त से खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीमों के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में नॉर्थ जोन और साउथ जोन की भिड़ंत होगी. इस सेमीफाइनल मैचों से पहले भारतीय टीम श्रीलंका दौरे से वापस देश लौट आई है. श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली थी, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था. अब गुरनूर बरार को दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए नॉर्थ जोन के स्क्वाड में शामिल किया गया है. ऐसे में अब उनके पास दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा.
न्यूजीलैंड दौरे से पहले तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर रहेगी BCCI की नजरें
भारतीय टीम को अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां के हालात गेंदबाजों के अनुकूल माने जाते हैं. ऐसे में बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट्स पर भी नजर बनाई हुई है, जिनमें गुरनूर पर भी टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की नजर रहने वाली है. पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गुरनूर बरार को हाल ही में श्रीलंका दौरे पर खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था, हालांकि उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ उतरी थी, लेकिन दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में गुरनूर को को नार्थ जोन की प्लेइंग 11 में मौका मिलने की उम्मीद है.
Gurnoor Brar has been added to the North Zone squad for their Duleep Trophy semi-final against South Zone beginning on Sunday at the BCCI Centre of Excellence in Bengaluru
Meanwhile, Auqib Nabi is exploring a short stint in the English county circuit, subject to his visa… pic.twitter.com/wDH3KGwlzN
— Cricinfo (@cricinfo) August 29, 2026
सेमीफाइनल से पहले नार्थ जोन टीम की बढ़ गई है मुश्किलें
30 अगस्त से शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नॉर्थ जोन के खेमे से कई चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं. दरअसल इस नॉकआउट मुकाबले से पहले टीम कॉम्बिनेशन, खिलाड़ियों की फिटनेस और सेलेक्शन को लेकर मैदान के बाहर काफी हलचल देखी जा रही है.
रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सनत सांगवान को पिछले मैचों में मौका न देने पर नॉर्थ जोन के थिंक-टैंक की काफी आलोचना हुई थी. अब उम्मीद है कि सेमीफाइनल में सनत सांगवान को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी. वहीं टीम के उपकप्तान आयुष बडोनी पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार और टॉन्सिल की समस्या से परेशान हैं. हालांकि, टीम के मेडिकल स्टाफ और मैनेजमेंट के लिए राहत की बात यह है कि बडोनी की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि वो सेमीफाइनल से पहले पूरी तरह रिकवर हो जाएंगे और मैदान पर उतरेंगे.
यश ढुल भी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से परेशान हैं. हालांकि उन्होंने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर संशय बरकरार है. अगर ढुल मैच के लिए फिट घोषित होते हैं, तो वे सनत सांगवान के साथ पारी का आगाज करते नजर आ सकते हैं.
दिलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल के लिए नार्थ जोन का स्क्वाड
कन्हैया वाधवान (कप्तान व विकेटकीपर), आयुष बडोनी (उपकप्तान), यश ढुल, अब्दुल समद, सनत सांगवान, आयुष दोसेजा, कामरान इकबाल, निशांत संधू, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, साहिल लोत्रा, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, निखिल कश्यप, सुनील कुमार.
यह भी पढ़ें: 51 साल के खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ध्वस्त किया 94 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 विकेट हॉल लेने बनी सबसे उम्रदराज प्लेयर