August 28, 2026

नेपाल बाढ़ पर यह क्या बोल गए शशि थरूर? देनी पड़ी सफाई, समझाने लगे 'ड्रामा' का मतलब

नेपाल बाढ़ पर यह क्या बोल गए शशि थरूर? देनी पड़ी सफाई, समझाने लगे 'ड्रामा' का मतलब

Aug 28, 2026 03:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Shashi Tharoor: नेपाल बाढ़ के लिए ड्रामा शब्द का इस्तेमाल करने वाले शशि थरूर ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने ड्रामा शब्द का मतलब भी समझाया। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने अफसोस भी जताया कि ऐसे शब्द का प्रयोग किया, जिसका आसानी से गलत मतलब निकाला जा सकता था।

What did Shashi Tharoor say about Nepal floods He had to issue clarification explain meaning of word drama

नेपाल बाढ़ पर यह क्या बोल गए शशि थरूर? देनी पड़ी सफाई, समझाने लगे शब्द का मतलब

Shashi Tharoor about Nepal floods: नेपाल में आई भीषण बाढ़ को लेकर एक बयान देने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर लोगों के निशाने पर आ गए थे। अब अपने उस बयान पर सफाई दी है। उन्होंने अंग्रेजी के शब्द 'ड्रामा' का मतलब साझा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस बात का अफसोस है कि ऐसी घटना के लिए उन्होंने एक ऐसे शब्द का प्रयोग किया, जिसका आसानी से गलत मतलब निकाला जा सकता था।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी अपनी सफाई में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन ट्रोल्स को जवाब दिया, जो पिछले कुछ घंटों से लगातार उन पर निशाना साध रहे थे। थरूर ने लिखा, "नेपाल से किए गए मेरे पहले ट्वीट में ड्रामा शब्द से जो लोग नाराज हैं, उन्हें बता दूं कि इस शब्द का मतलब सिर्फ नाटक या थिएटर से जुड़ी चीजों के लिए ही नहीं होता है। इसका एक और मतलब 'ऐसी परिस्थिति या घटनाओं के क्रम से होता है, जिसमें जबरदस्त टकराव वाली ताकतें शामिल होती हैं।'"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए थरूर ने कहा कि उन्होंने केवल इसी संदर्भ में इस शब्द का प्रयोग किया था। लेकिन इसका गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने लिखा, "मैंने उसी संदर्भ में इस शब्द का प्रयोग किया था। लेकिन मुझे अफसोस है कि मैंने ऐसे शब्द का प्रयोग किया, जिसका आसानी से गलत मतलब निकाला जा सकता था।"

क्या कहा था शशि थरूर ने?

नेपाल में बाढ़ की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही शशि थरूर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए काठमांडू पहुंचे थे। यहीं से उन्होंने नेपाल की बाढ़ पर प्रतिक्रिया देते हुए पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जताई थी और इस परिस्थिति से उबरने की प्रार्थना भी की थी। लेकिन इसी ट्वीट में वह इस पूरे घटनाक्रम के लिए 'ड्रामा' शब्द का प्रयोग कर लोगों के निशाने पर आ गए थे। थरूर ने लिखा, "कल काठमांडू के लिए उड़ान भरी, इस दौरान पहाड़ों में हुए उस ड्रामे से पूरी तरह बेखबर था, जिसने भयानक तबाही मचाई है।"

कांग्रेस सांसद के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी काफी आलोचना की। लोगों ने खुलकर उन्हें असंवेदनशील करार दिया।कई लोगों ने उनसे ट्वीट को एडिट करने की भी सलाह दे डाली। लगातार होती आलोचना और खींचतान के बाद अब केरल से आने वाले कांग्रेस सांसद ने अपने उस बयान पर सफाई दी है।