August 27, 2026

हां, उसने गिफ्ट्स दिए थे', सुकेश संग अफेयर के दावों पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी - Pratidin Rajdhani

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं हैं। कुछ समय पहले वह तब मुश्किलों में घिर गई थीं, जब उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था, जो 200 करोड़ के फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सलाखों के पीछे है। अब हाल ही में नोरा फतेही ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की, ये दौर वो था जब जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर से उनका नाम जोड़ा गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल में तेजू भैया ने बताया मल्लिका शेरावत का भविष्य, फ्लर्ट पर शरमाईं एक्ट्रेस

नोरा ने सुकेश के साथ नाम जोड़े जाने के बारे में बात करते हुए कहा कि इस घटना ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया था और मानसिक तौर पर काफी परेशान कर दिया था। इस बारे में बात करते हुए नोरा इमोशनल हो गईं और बताया कि, इस विवाद ने उनके काम को भी प्रभावित किया और उन्होंने कई ब्रांड भी गंवा दिए थे।

‘ड्रीम विद डॉ. शीन’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए नोरा फतेही ने उन दावों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि वह कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा कि वह कभी भी उस स्थिति से बाहर नहीं आ सकतीं, क्योंकि इस विवाद ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया था।

नोरा ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा- ‘मैं इस विवाद के बाद इतने सदमे में थी कि अब तक इससे बाहर नहीं आ पाई हूं। आज भी जब कभी मेरी एजेंसी मुझे किसी इवेंट के लिए बुक करती है, तो मैं जाती हूं क्योंकि मुझे पैसे कमाने हैं। लेकिन, मैं यह सोचकर डर जाती हूं कि ‘अब क्या होगा?’ नोरा आगे कहती हैं- ‘मैंने बहुत मुश्किल से सबक सीखा है। उस विवाद का इस्तेमाल मेरे बारे में गलत बातें फैलाने के लिए भी किया। मगर मेरी मां मुझे जानती है, वो जानती है कि मैं कैसी हूं। उन्हें अपनी परवरिश के बारे में पता है और मेरे दोस्त भी मुझे जानते हैं।’

नोरा ने कहा- ‘अगर वे मुझे इतनी अच्छी तरह नहीं जानते होते, तो शायद वे भी उन दावों पर यकीन कर लेते जो लोग मेरे बारे में कर रहे थे। वह मेरे लिए बहुत नाजुक समय था। उस एक घटना के चलते मैंने कई ब्रांड्स के साथ काम खो दिया और बहुत सारा काम गंवाना पड़ा। आज भी उसका असर है, आज भी लोग ऐसी बातें कहते हैं कि ‘अरे, वह उस आदमी को जानती है’ या ‘उसने उसे डेट किया था’। मगर इन बातों में कोई सच नहीं है।’

खुशखबरी! डेढ़ लाख से ज्यादा श्रमिकों के खातों में रुपये ट्रांसफर करेंगे CM साय, मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

नोरा के अनुसार, इस विवाद को लेकर लोगों की सोच लंबे समय तक उन्हें परेशान करती रही। उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों को सोचना चाहिए कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। कर्मा सच है। हां, मैं उस इवेंट में गई थी। हां, मैंने उस व्यक्ति के परिवार और पत्नी से बातचीत की थी, उन्होंने मुझे एक कार और दूसरी चीजें तोहफे में दी थीं, लेकिन मुझे बताया गया था कि यह सामान्य बात है।’

Join Us

Photo of news desk