August 27, 2026

पहले से ज्यादा दमदार दिखेगी नई महिंद्रा थार, नए फ्रंट लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, मिलेंगे नए अलॉय व्हील्स

पहले से ज्यादा दमदार दिखेगी नई महिंद्रा थार, नए फ्रंट लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, मिलेंगे नए अलॉय व्हील्स

क्या नई Thar में मिलेंगे वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम ऑडियो?

अगर आप नई महिंद्रा थार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना समझदारी हो सकती है. कंपनी अपनी पॉपुलर 3-डोर थार को जल्द ही फेसलिफ्ट अपडेट देने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में इसके दो टेस्ट मॉडल एक साथ सड़कों पर टेस्टिंग करते नजर आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Thar 3-डोर फेसलिफ्ट की एंट्री इस साल दिवाली के आसपास हो सकती है. अपडेटेड मॉडल में डिजाइन से लेकर केबिन और फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसका लुक बड़ी Thar Roxx से भी काफी हद तक प्रेरित हो सकता है.

नया फ्रंट लुक होगा सबसे बड़ा बदलाव

टेस्टिंग के दौरान नजर आई SUV के आगे और पीछे के हिस्से को पूरी तरह कवर किया गया था. हालांकि, कैमोफ्लाज के बावजूद इसके फ्रंट में होने वाले बदलावों की झलक मिल गई है. नई थार में राउंड शेप वाले LED हेडलैंप के साथ नए LED DRLs दिए जा सकते हैं. इनका डिजाइन Thar Roxx से प्रेरित होने की उम्मीद है.

ग्रिल को लेकर भी टेस्ट मॉडल में अलग-अलग डिजाइन देखने को मिले हैं. पहले नजर आए मॉडल में Roxx जैसी ग्रिल दिखाई दी थी, जबकि हालिया टेस्ट म्यूल में चार स्लैट वाली चौड़ी और ज्यादा सादी ग्रिल नजर आई. इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिलने की संभावना है. इसमें पार्किंग सेंसर जोड़े जा सकते हैं.

18-इंच के नए अलॉय व्हील्स

साइड से देखने पर नई थार का सिल्हूट मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता रह सकता है. चंकी बॉडी क्लैडिंग, दरवाजे, ORVMs और ब्लैक ग्रैब हैंडल जैसे डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा जा सकता है. हालांकि, नई 10-स्पोक डिजाइन वाले 18-इंच अलॉय व्हील्स SUV को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लुक दे सकते हैं.

रियर प्रोफाइल में भी बदलाव की उम्मीद है. यहां नई LED टेललाइट्स के साथ अपडेटेड बंपर दिया जा सकता है. पीछे की तरफ रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलने की संभावना है.

केबिन में मिलेगा बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड

नई Thar का डैशबोर्ड लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा रह सकता है, लेकिन फीचर्स के मामले में इसे बड़ा अपग्रेड मिल सकता है. SUV में Thar Roxx से लिया गया 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए जाने की उम्मीद है.डिजिटल डिस्प्ले पर नेविगेशन, ऑफ-रोडिंग डेटा, ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी, माइलेज और अलग-अलग व्हीकल अलर्ट देखे जा सकते हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं.

सबसे बड़ा अपडेट ADAS लेवल 2 के रूप में देखा जा सकता है. इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है.

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

माना जा रहा है कि फेसलिफ्ट के साथ थार के मौजूदा इंजन विकल्पों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 2.2-लीटर डीजल इंजन जारी रह सकते हैं. ट्रांसमिशन के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल सकते हैं.

SUV में रियर-व्हील ड्राइव के साथ चुनिंदा पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में 4×4 सिस्टम भी जारी रहने की संभावना है. अगर ये बदलाव प्रोडक्शन मॉडल में आते हैं, तो नई थार मौजूदा SUV के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड पैकेज बन सकती है.

यह भी पढ़ें- मंथ एंड, ईयर एंड या फेस्टिव सीजन? पैसे बचाने के लिए कब खरीदना चाहिए कार?

भारत में 4 नई कारें लॉन्च करेगी Renault, कर ली बड़ी तैयारी, CNG और हाइब्रिड मॉडल भी होंगे लॉन्च

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button