August 26, 2026

शाहरुख खान के 'मन्नत' का रेनोवेशन कब होगा खत्म? आया अपडेट

शाहरुख खान के 'मन्नत' का रेनोवेशन कब होगा खत्म? आया अपडेट

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में रेनोवेशन हो रहा है. अब खबरें हैं रि शाहरुख खान दिसंबर तक मन्नत में वापसी कर सकते हैं. बंगले का काम जल्द खत्म होने वाला है.

Written By : मोनिका गुप्ता |  Updated at : 26 Aug 2026 07:50 PM (IST)

Preferred Sources

Shah Rukh Khan Mannat Renovation Nears Completion May return by December शाहरुख खान के 'मन्नत' का रेनोवेशन कब होगा खत्म? आया अपडेट

शाहरुख खान का बंगला

Source : instagram

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' का लंबे समय से रेनोवेशन चल रहा है. 'मन्नत' सिर्फ शाहरुख खान का बंगला नहीं बल्कि फैंस के लिए एक ऐसी जगह है, जहां फैंस सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं. शाहरुख खान को देखने के लिए 'मन्नत' के बाहर भीड़ लगी रहती है. फैंस उनके घर के बाहर खड़े होकर फोटो भी क्लिक करवाते हैं. 'मन्नत' का 2025 से रेनोवेशन चल रहा है. अब खबरें हैं कि उनके बंगले का काम जल्द ही खत्म होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- राकेश रोशन ने 3 साल के लिए लीज पर दिया अपार्टमेंट, टोटल किराया 1.8 करोड़

अभी कहां रह रहे हैं शाहरुख खान?

बता दें कि शाहरुख खान और उनकी फैमिली पत्नी गौरी, बेटे आर्यन और अबराम  और बेटी सुहाना खान फिलहाल पूजा कासा अपार्टमेंट में रह रहे हैं. ये अपार्टमेंट पाली हिल में है. प्रोड्यूसर वाशु भगनानी पूजा कासा के मालिक हैं.  

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मन्नत का रेनोवेशन अगले 3 महीने में खत्म हो जाएगा और शाहरुख एंड फैमिली इस साल दिसंबर तक मन्नत में वापसी कर सकते हैं. मन्नत के रेनोवेशन में दो फ्लोर एड किए गए हैं. 

मन्नत में एड हो रही दो मंजिल

मालूम हो कि मन्नत का रेनोवेशन लग्जरी रियल स्टेट फर्म 'श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी' कर रही है. इसकी शुरुआत फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने की थी. उन्होंने मन्नत के रेनोवेशन को लेकर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा कि शाहरुख मन्नत के पिछले हिस्से में कुछ और मंजिलें एड करवा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- संदीप रेड्डी वांगा ने 'वाराणसी' को बताया 'स्पिरिट' से बड़ी फिल्म

इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे. फिल्म 24 दिसंबर 2026 में रिलीज हो रही है. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी दिखेंगी. ये सुहाना का थिएट्रिकल डेब्यू है. सुहाना ने इससे पहले फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू किया था. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म से खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ने भी डेब्यू किया था. फिल्म को जोया अख्तर ने बनाया था.

'किंग' में शाहरुख खान को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. फिल्म से शाहरुख खान का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. शाहरुख के लुक को पसंद किया गया था.

शाहरुख खान को इससे पहले 2023 में स्क्रीन पर देखा गया था. वो फिल्म 'जवान', 'पठान' और 'डंकी' में नजर आए थे. तीनों फिल्मों को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा शाहरुख खान को फिल्म 'टाइगर 3' में कैमियो करते देखा गया था. शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड था. इस दौरान शाहरुख खान काफी एक्साइटेड दिखे थे.

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.

Read More

Published at : 26 Aug 2026 07:54 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola