July 13, 2026

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को छोड़ेंगे पीछे

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को छोड़ेंगे पीछे

Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

author-image

New Update

Rohit Sharma

Rohit Sharma Photograph: (AFP)

Rohit Sharma : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इसके साथ ही रोहित शर्मा के पास पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक को भी पीछे छोड़ने का मौका होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में रोहित शर्मा धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं. 

भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाने वाला है. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स पर खेला जाएगा. इसके साथ ही इस सीरीज का अंतिम और तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास एक रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 12, 2026

रोहित शर्मा 280 रन बनाकर रचेंगे इतिहास 

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक वनडे क्रिकेट में 285 मैचों की 277 पारियों में 11720 रन बनाए हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अगर तीन मैचों में अंदर रोहित शर्मा 280 रन बना लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे. 

इसके साथ ही रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे. भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली उनसे पहले 12000 रनों का वनडे क्रिकेट में आंकड़ा पार कर चुके हैं. अब रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने का मौका होगा.

𝑺𝒐𝒏𝒚 𝑺𝒑𝒐𝒓𝒕𝒔 𝑵𝒆𝒕𝒘𝒐𝒓𝒌 𝒌𝒆 𝑻𝑽 𝒄𝒉𝒂𝒏𝒏𝒆𝒍𝒔 𝒑𝒂𝒓 𝒉𝒐𝒈𝒂 𝑹𝒐𝑲𝒐 𝒌𝒂 𝑫𝙃𝑨𝑴𝑨𝑨𝑳! 🔥

Ajay Devgn, Arshad Warsi and Jaaved Jaaferi are bringing the fun, and #TeamIndia are bringing the action! 🤩

Watch #ENGvIND 1st ODI tomorrow, 2:30 PM onwards, LIVE… pic.twitter.com/46yFlK2slj

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 13, 2026

 इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ेंगे रोहित शर्मा  

रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक 11720 रन बनाए हैं. वहीं पाकिस्तान के दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक ने वनडे क्रिकेट में 378 मैचों की 350 पारियों में11739 रन बनाए हैं. वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे हैं. रोहित शर्मा अब अगर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 20 रन और बना लते हैं तो, वो इंजमाम-उल-हक को वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे.

ROHIT SHARMA IS UNSTOPPABLE 🔥🇮🇳 pic.twitter.com/dfn46c90Vq

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 13, 2026

रोहित शर्मा का इंग्लैंड में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 वनडे मैचों की 23 पारियों में 846 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित के बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक आए हैं. उन्होंन इंग्लैंड की सरजमीं पर 102 चौके और 21 छक्के लगाए हैं. 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

क्रमखिलाड़ीदेशमैचपारीरन
1सचिन तेंदुलकरभारत46345218,426
2विराट कोहलीभारत31129914,797
3कुमार संगकाराश्रीलंका40438014,234
4रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया37536513,704
5सनथ जयसूर्याश्रीलंका44543313,430
6महेला जयवर्धनेश्रीलंका44841812,650
7इंजमाम-उल-हकपाकिस्तान37835011,739
8रोहित शर्माभारत28527711,720

ये भी पढ़ें :Virat Kohli : इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर हासिल करेंगे खास मुकाम

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें