मालगाड़ी के इंजन से वंदे भारत एक्सप्रेस चली:इंजन में खरीबी के कारण ढाई घंटे लेट पहुंची गाड़ी, रांची से पटना जा रही थी
गया5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रांची से पटना जाने वाली 22350 वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार की देर रात तकनीकी खराबी आ गई। इंजन में आई गड़बड़ी के कारण ट्रेन करीब ढाई घंटे की देरी से गया जंक्शन पहुंची। इससे सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस का गयाजी जंक्शन पर निर्धारित आगमन समय रात 8:40 बजे था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन करीब 11:30 बजे स्टेशन पहुंची। रास्ते में ट्रेन कई बार रुक-रुक कर चलती रही। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इंजन में खराबी की वजह से ट्रेन को बरकाकाना स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन के परिचालन को जारी रखने के लिए मालगाड़ी का इंजन तत्काल लगाया गया। उसी इंजन की मदद से वंदे भारत एक्सप्रेस को गया और फिर पटना के लिए रवाना किया गया।

मालगाड़ी के इंजन से वंदे भारत एक्सप्रेस चली।
तकनीकी खराबी का पता नहीं चला
बरकाकाना में रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने काफी देर तक इंजन की जांच की। मरम्मत की काफी कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी खामी का कुथ पता नहीं चल रहा था। दूसरी तरफ ट्रेन में यात्री काफी परेशान थे।
इस कारण रेलवे को तत्काल फैसला लिया कि दूसरे इंजन से ट्रेन को गंतव्य तक पुहंचाया जाए। मी हाईस्पीड ट्रेन में मालगाड़ी का इंजन जोड़ कर सफर पूरा कराना यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
स्टेशनों पर यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
कोडरमा समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर मौजूद रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी और शांत रहने की अपील की। इसके बावजूद देर रात तक सफर करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल प्रभावित रहा। रेलवे की तकनीकी टीम ने खराबी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों का कहना था कि देश की आधुनिक ट्रेनों में इस तरह की तकनीकी समस्या चिंता का विषय है।
वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए और सुरक्षित तरीके से ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
नामांकन के बाद तेजप्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार: पुलिस देखते ही भागने लगीं; BJP कैंडिडेट के साथ खड़े नहीं दिखे सम्राट; PK ने भरा पर्चा
1:06- कॉपी लिंक
शेयर
बांकीपुर उपचुनाव: तेजप्रताप की कैंडिडेट को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा: PK के रोड शो में भरत तिवारी का पोस्टर, नॉमिनेशन की 15 तस्वीरें देखिए
1:14- कॉपी लिंक
शेयर