August 25, 2026

दिल्ली में स्वाइन फ्लू-डेंगू पर सरकार अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह बोले- डॉक्टरों-दवाओं की नहीं है कमी - Haribhoomi

दिल्ली में स्वाइन फ्लू-डेंगू पर सरकार अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह बोले- डॉक्टरों-दवाओं की नहीं है कमी

Swine Flu Alert: दिल्ली में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते सरकार ने बैठक बुलाई है, जिसमें स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ रहे प्रकोप को रोकने के लिए चर्चा की गई है।

Swine Flu Alert

दिल्ली में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह की मीटिंग।

  • Published: 25 Aug 2026, 05:22 PM IST
  • Last Updated: 25 Aug 2026, 05:26 PM IST

Swine Flu Alert: दिल्ली में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं। ऐसे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने आज 25 अगस्त मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग को दिल्ली सचिवालय में आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ MCD, NDMC और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।  

जानकारी के मुताबिक, मीटिंग में स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए जमीनी स्तर पर किए जा रहे काम और विभागों का तैयारियों का निरीक्षण भी किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों से मौजूदा स्थिति और संभावित मामलों को लेकर जानकारी लेंगे। इसके साथ ही अस्पतालों में मरीजों के इलाज और जरूरी व्यवस्थाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। निगरानी व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत करने पर  बैठक में खास जोर रहेगा।

दिल्ली में 3,000 मामले

सरकार इस बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मानसून के दौरान स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां मजबूत रहें, इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर इसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने यह भी कहा कि इस साल दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के लगभग 3,000 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2,308 मामले H1N1 संक्रमण के हैं।

STORY | Over 2,300 H1N1 cases among 3,000 influenza infections in Delhi; CM calls for emergency meeting

Delhi Health Minister Pankaj Kumar Singh on Tuesday said that Chief Minister Rekha Gupta has called for an emergency review meeting amid a rise in influenza cases in the… pic.twitter.com/QiO1LezORK

— Press Trust of India (@PTI_News) August 25, 2026

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क-स्वास्थ्य मंत्री

मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि,"दिल्ली में H1N1 को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है। सब कुछ पूरी तरह से नियंत्रण में है। जो मरीज़ आए हैं, उन्हें सही इलाज मिल रहा है, वे ठीक हो रहे हैं और घर लौट रहे हैं,मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है, मैं आपकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूँ। हालाँकि, वे मरीज़ भी तेज़ी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हो रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और सरकार पूरी तरह से सतर्क और तैयार हैं। मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूँ कि दिल्ली के लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है।"

Delhi: Health Minister Pankaj Kumar Singh says, "Regarding H1N1 in Delhi, there is no reason to panic. Everything is completely under control. Patients who have come are receiving proper treatment, recovering well and returning home... The numbers are rising, I completely agree… pic.twitter.com/bzLhHAMJln

— IANS (@ians_india) August 25, 2026

घबराने की बात नहीं है-स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री (रेखा गुप्ता) ने एक विस्तृत समीक्षा बैठक बुलाई। जन स्वास्थ्य के मामले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध और सतर्क है। मैं दिल्ली की जनता को एक बार फिर भरोसा दिलाना चाहता हूं,कहीं भी कोई कमी या संकट नहीं है, और घबराने की कोई वजह नहीं है। सब कुछ ठीक है और पूरी तरह नियंत्रण में है। हमारे अस्पताल, डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिल्ली के नागरिकों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"