
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल
बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल भविष्य में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्य नेहवाल ने कहा कि वह देश के विकास में योगदान देना चाहती हूं और अपने खेल करियर के खत्म होने के बाद भी देश की सेवा करना जारी रखना चाहती हूं. वह 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में BJP में शामिल हुई थीं.
नेहवाल ने ANI से कहा, “मैं ऐसा करना चाहूंगी. अभी तक मैंने कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन मैं निश्चित रूप से इस बारे में सोच रही हूं.” उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह मैंने इतने सालों तक देश के लिए खेला, उसी तरह अब मैं BJP के साथ हूं क्योंकि मुझे यह पार्टी और देश के विकास के लिए उनके काम करने का तरीका पसंद है. इसीलिए मैं उनसे जुड़ी हूं. मैं देश के लिए कुछ बेहतर करना चाहती हूं. मैंने हमेशा देश की भलाई के बारे में सोचा है और कई मेडल जीते हैं. इसलिए, मैं चाहूंगी कि हम सब मिलकर अपने देश के लिए सबसे अच्छा काम करें.”
ट्रेसा जॉली और गायत्री पर गर्व
साइना नेहवाल ने ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के आत्मविश्वास से भरे और शांत प्रदर्शन की भी तारीफ की, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुई BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं के डबल्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. हालांकि उन्हें सिंगल्स इवेंट में और मेडल की उम्मीद थी, लेकिन नेहवाल ने इस जोड़ी की उपलब्धि पर गर्व जताया और दबाव में उनके आत्मविश्वास और संयम की सराहना की.
सभी कैटेगरी में कर रहे अच्छा प्रदर्शन
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हम सभी कैटेगरी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, और इस बार महिलाओं की डबल्स जोड़ी ने शानदार काम किया. ट्रेसा और गायत्री ने जबरदस्त खेल दिखाया.” “मुझे उम्मीद थी कि हम सिंगल्स इवेंट में भी मेडल जीतेंगे, क्योंकि हमारे पास ऐसा करने की क्षमता है. हमने बहुत कुछ हासिल किया है और वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक में मेडल जीते हैं.
39वें नंबर की जोड़ी है ट्रेसा और गायत्री
“दुनिया में 39वें नंबर की जोड़ी, ट्रेसा और गायत्री ने तीन सीडेड जोड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ऐसा करके उन्होंने महिला डबल्स में मेडल के लिए भारत के 15 साल के इंतजार को खत्म किया. यह उपलब्धि आखिरी बार 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने हासिल की थी.”

मोहम्मद जुनेद अख्तर
मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं. करियर की शुरुआत साल 2013 में 'अमर उजाला' गाजियाबाद से की थी. यहां इन्होंने करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया. फरवरी 2014 में नवोदय टाइम्स अखबार से जुड़ गए और गाजियाबाद में ही रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर की. करीब एक साल बाद 2015 में गाजियाबाद से दिल्ली ट्रांसफर हो गया. दिल्ली में अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए. अगस्त 2016 में दिल्ली से नोएडा ट्रांसफर हो गया. नोएडा में क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम किया. इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला. 2024 में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. इस दौरान 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया. जनवरी 2025 में न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. यहां जुनेद अख्तर ने बतौर सब एडिटर काम किया और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों पर काम किया. सितम्बर 2025 से TV9 भारतवर्ष की वेबसाइट में सीनियर सब एडिटर के तौर पर जुड़े.
Read More