August 24, 2026

होर्मुज पर फिर घमासान, ईरान ने 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट, जानें वजह

Hormuz Tensions: ईरान होर्मुज को लेकर नई नई चेतावनियां जारी कर रहा है. इसी क्रम में ईरान ने एक बार फिर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को नई चेतावनी दी है.

Hormuz Tensions: ईरान होर्मुज को लेकर नई नई चेतावनियां जारी कर रहा है. इसी क्रम में ईरान ने एक बार फिर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को नई चेतावनी दी है.

author-image

New Update

Who  control over Hormuz

strait of hormuz

Hormuz Tensions: मीडिल ईस्ट में अब पूरा विवाद केवल होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बचा है. एक तरफ अमेरिका होर्मुज पर 100 प्रतिशत कंट्रोल का दावा कर रहा है. वहीं ईरान होर्मुज को लेकर नई नई चेतावनियां जारी कर रहा है. इसी क्रम में ईरान ने एक बार फिर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को नई चेतावनी दी है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार,  फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण ने X पर बताया कि ईरान के तय नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर जुर्माना लगाया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर जहाज को हिरासत में लेने या जब्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है. इस चेतावनी से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाज मालिकों और चार्टर कंपनियों की चिंता बढ़ गई है. यह जलमार्ग दुनिया के तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ईरान ने 45 तेल टैंकरों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. 

1/
Vessels violating Iranian protocols for the #Strait_of_Hormuz shall face restrictions on future passages, including fines, detention, or confiscation. https://t.co/B8BWeitpzh

— PGSA | نهاد مدیریت آبراه خلیج فارس (@PGSA_IRAN) August 23, 2026

उल्लघंन पर होगी कार्रवाई

ईरान द्वारा फारस की खाड़ी के प्रबंधन के लिए बनाए गए नए निकाय PGSA ने कहा है कि मालवाहक जहाजों के मालिकों को यात्रा से पहले नियमों का पालन नहीं करने वाले जहाजों की अपडेटेड सूची जरूर देखनी चाहिए. PGSA के मुताबिक, अगर कोई जहाज नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाज के साथ समुद्र में माल ट्रांसफर करता है या जहाज से जहाज में सामान पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल होता है, तो उसका नाम भी प्रतिबंधित जहाजों की सूची में शामिल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: प्रशांत महासागर में 'डीप-सी माइनिंग' की ट्रंप योजना का विरोध

जहाज मालिकों को दी चेतावनी

रिपोर्ट के अनुसार, जिन जहाजों के मालिक अपना नाम इस सूची से हटवाना चाहते हैं, उन्हें ईरान के समुद्री अधिकारियों के पास आवेदन करना होगा. इसके साथ उन्हें यह बताना होगा कि उनका जहाज नियमों का उल्लंघन क्यों नहीं करता.

45 जहाजों को किया ब्लैक लिस्ट

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के अपने नियमों का पालन नहीं करने वाले 45 तेल टैंकरों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि इन टैंकरों के साथ माल की आवाजाही करने वाले दूसरे जहाजों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण ने रविवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. यह नया निकाय ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन के लिए बनाया है.

प्राधिकरण के मुताबिक, ब्लैकलिस्ट किए गए जहाजों पर जुर्माना लगाया जा सकता है, उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है और उनके माल को जब्त किया जा सकता है. ईरान का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब युद्ध के करीब छह महीने बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव और उसकी चेतावनियां बढ़ती जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: 'तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट अगर...', अमेरिका की 'आर्थिक जंग' के एलान से भड़का ईरान

अमेरिका की धमकी के बाद हुई कार्रवाई

ईरान की यह चेतावनी अमेरिका की ओर से उसे "इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध" लगाने की धमकी दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद आई है. इसके जवाब में ईरान पहले ही कह चुका है कि अमेरिका की किसी भी नई धमकी का जवाब "विनाशकारी" होगा. ईरान ने जिन 45 जहाजों को ब्लैकलिस्ट किया है, उनमें बड़े कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों के अलावा LNG और LPG टैंकर और पेट्रोलियम उत्पाद ले जाने वाले जहाज भी शामिल हैं.

ब्लैकलिस्ट किए गए कुछ जहाज संयुक्त अरब अमीरात की ADNOC Logistics & Services, उसकी सहयोगी कंपनी नेविगेट टैंकर और सऊदी अरब की नेशनल शिपिंग कंपनी बहरी के बताए गए हैं. ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि ब्लैकलिस्ट किए गए जहाजों के साथ समुद्र में माल की अदला-बदली यानी शिप-टू-शिप ट्रांसफर करने वाले किसी भी जहाज को भी ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है. इससे होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले तेल और गैस के कारोबार पर दबाव और बढ़ सकता है.