August 23, 2026

फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया: अब घर बैठे दे सकेंगे शिकायत-सुझाव; बोले-दफ्तरों के नहीं काटने पडेंगे चक्कर - Faridabad News

फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया:अब घर बैठे दे सकेंगे शिकायत-सुझाव; बोले-दफ्तरों के नहीं काटने पडेंगे चक्कर

फरीदाबाद5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद में जनसंवाद हेल्पलाइन नंबर शुरू करते हुए मंत्री विपुल गोयल। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद में जनसंवाद हेल्पलाइन नंबर शुरू करते हुए मंत्री विपुल गोयल।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए जनसंवाद हेल्पलाइन शुरू की है। अब क्षेत्र के लोग घर बैठे अपनी शिकायत, समस्या और सुझाव मंत्री तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7780077100 जारी किया गया है।

इसमें शिकायत के साथ वार्ड नंबर भी दर्ज करना होगा। इसके बाद टीम के सदस्य अधिकारियों से संपर्क कर उसका समाधान कराएंगे।

फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित अपने कार्यालय में हेल्पलाइन के शुभारंभ के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।

संबंधित विभाग से करवाया जाएगा समाधान

मंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्याओं के जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

घर बैठे दे सकेंगे विकास के सुझाव

जनसंवाद हेल्पलाइन के जरिए लोग केवल शिकायत ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव भी दे सकेंगे। इससे जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है।

लोगों से हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील

विपुल गोयल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जनसंवाद हेल्पलाइन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान कराना और क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद-11वीं के स्टूडेंट ने स्कूल शर्ट से लगाया फंदा: परिजन 2 दिन बाहर ढूंढते रहे, घर में ही लटका मिला; साइंस मुश्किल लगती थी

    परिजन 2 दिन बाहर ढूंढते रहे, घर में ही लटका मिला; साइंस मुश्किल लगती थी|बल्लभगढ़,Ballabgarh - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फ्लाइट टिकट बुकिंग के नाम पर 9 लाख ठगे: फरीदाबाद के 2 लोगों को जाना था अमेरिका, उत्तराखंड के कारोबारी पर केस दर्ज

    फरीदाबाद के 2 लोगों को जाना था अमेरिका, उत्तराखंड के कारोबारी पर केस दर्ज|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में पहुंचे खेल मंत्री: खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; बोले-हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे अवसर

    खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; बोले-हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे अवसर|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; राजस्थान के रहने वाले, दिल्ली से आ रहे थे

    • कॉपी लिंक

    शेयर