August 23, 2026

होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?

होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?

आपने होटल में हमेशा सफैद तौलिया ही देखा होगा, क्या कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, इसकी एक खास वजह होती है. जानिए सफाई और रखरखाव से जुड़ा इसका आसान कारण.

Written By : मनस्वी चौहान |  Updated at : 23 Aug 2026 01:34 PM (IST)

Preferred Sources

Hotel White Towel Facts And Information Why hotel Use White Towel होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?

होटल में सफेद तौलिया

Source : pexels

होटल में ठहरने के दौरान आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी. वहां बेडशीट से लेकर तकिया तक हर चीज सफेद रंग की ही होती है. खासकर होटल के बाथरूम में रखे तौलिए भी सफेद रंग के दिखाई देते हैं. पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर होटल सफेद तौलिया ही क्यों इस्तेमाल करते हैं? असल में इसके पीछे के सफाई, रखरखाव, ग्राहक का भरोसा और होटल इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण वजहें हैं.

गंदगी आसानी से दिखाई देती है

सफेद तौलिए का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन पर गंदगी, दाग और धब्बे आसानी से दिखाई दे जाते हैं. होटल के कर्मचारी अगर तौलिए में हल्का सा भी दाग देखते हैं तो उसे तुरंत लॉन्ड्री के लिए भेजना आसान हो जाता है. इससे साफ-सफाई के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है. रंगीन तौलिए में कई बार छोटे दाग आसानी से नजर नहीं आते. ऐसे में सफेद रंग होटल स्टाफ के लिए एक तरह का विजुअल चेक भी बन जाता है.

ब्लीच से सफाई करना आसान

होटलों में बड़ी संख्या में तौलिए रोजाना धोए जाते हैं. सफेद कपड़े को जरूरत पड़ने पर ब्लीच और अन्य लॉन्ड्री प्रक्रियाओं के जरिए अच्छी तरह साफ किया जाता है. इससे तौलियों की स्वच्छता बनाए रखने में सुविधा होती है. वहीं, रंगीन तौलिए पर तेज केमिकल का इस्तेमाल करने से उनका रंग फीका पड़ हो जाता है. सफेद तौलिए में यह समस्या अपेक्षाकृत कम होती है.

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan recipes: राखी पर अपने भाई के लिए बनाएं ये 5 सीक्रेट डिश, दोगुना मिलेगा गिफ्ट

सफेद रंग देता है साफ-सुथरा एहसास

मनोवैज्ञानिक रूप से सफेद रंग को स्वच्छता, शांति और ताजगी से जोड़ा जाता है. जब होटल के कमरे में सफेद तौलिया, सफेद चादर और सफेद तकिया दिखाई देता है तो मेहमान को साफ और व्यवस्थित माहौल का अनुभव होता है. यही वजह है कि होटल इंडस्ट्री में सफेद रंग को लंबे समय से पसंद किया जाता रहा है.

होटल की ब्रांड इमेज भी जुड़ी है

सफेद तौलिया अब हर होटल की पहचान का हिस्सा बन चुका है. मेहमान सफेद और साफ तौलिया देखकर होटल की हाइजीन को लेकर सकारात्मक धारणा बना लेते हैं. कई होटल सफेद लिनेन का इस्तेमाल इसलिए भी करते हैं ताकि उनके कमरे एक समान, प्रीमियम और प्रोफेशनल नजर आएं.

इसे भी पढ़ें: Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक

About the author मनस्वी चौहान

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More

Published at : 23 Aug 2026 01:34 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola