August 23, 2026

गिफ्ट तो हर कोई देता है, इस रक्षाबंधन भाई-बहन को ऐसे करें सरप्राइज

गिफ्ट तो हर कोई देता है, इस रक्षाबंधन भाई-बहन को ऐसे करें सरप्राइज

Updated: Sun, 23 Aug 2026 08:03 AM (IST)

PC: बहन भाई को राखी बांधते हुए फोटो (AI Generated)

Raksha Bandhan surprise ideas: रक्षाबंधन पर कुछ खास सरप्राइज दें. पुरानी यादों से लेकर पसंदीदा चीजों तक, जानें कम खर्च में कैसे मनाएं ये त्योहार.

Raksha Bandhan Surprise Ideas: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का एक खास मौका भी है. हर साल राखी, मिठाई और गिफ्ट तो दिए ही जाते हैं, लेकिन अगर इस बार आप अपने भाई या बहन को कुछ अलग तरीके से सरप्राइज (Raksha Bandhan surprise ideas) देना चाहते हैं, तो छोटी-सी प्लानिंग काम आ सकती है. इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. आप घर पर ही कुछ प्यारे और यादगार सरप्राइज प्लान कर सकते हैं.

बचपन की यादों वाला फोटो सरप्राइज दें

इस रक्षाबंधन आप पुरानी तस्वीरों को इकट्ठा करके एक छोटा सा फोटो कोलाज या वीडियो बना सकते हैं. इसमें बचपन की शरारतों से लेकर आज तक की तस्वीरें शामिल करें. वीडियो के साथ अपनी आवाज में कोई प्यारा सा मैसेज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं. 

पसंदीदा चीजों से तैयार करें सरप्राइज बॉक्स

अगर आपका भाई या बहन किसी खास चीज का शौकीन है, तो उसी की पसंद के हिसाब से एक छोटा सा सरप्राइज बॉक्स तैयार करें. इसमें चॉकलेट, स्नैक्स, परफ्यूम, स्किन केयर प्रोडक्ट, किताब, स्टेशनरी या कोई छोटी-सी पसंदीदा चीज रख सकते हैं. बॉक्स में एक हाथ से लिखा नोट जरूर रखें.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: कम बजट में भी बनाएं रक्षाबंधन खास, 1000 रुपये के अंदर दें ये प्यारे गिफ्ट्स

घर पर करें छोटा सा सेलिब्रेशन (Raksha Bandhan surprise ideas)

रक्षाबंधन के दिन बाहर जाने के बजाय घर को ही थोड़ा डेकोरेट करके सरप्राइज दिया जा सकता है. गुब्बारे, फोटो, फूल या फेयरी लाइट्स से एक छोटा सा कॉर्नर तैयार करें. भाई या बहन के आने से पहले उनकी पसंद का खाना बनाएं और साथ में उनकी पसंदीदा फिल्म लगाकर फैमिली टाइम बिताएं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

अचानक बनाएं छोटा सा आउटिंग प्लान

अगर भाई या बहन को घूमना पसंद है, तो बिना बताए एक छोटी सी आउटिंग प्लान (Raksha Bandhan surprise ideas) कर सकते हैं. पास के कैफे, पार्क, मॉल या किसी पसंदीदा जगह पर साथ समय बिताने जाएं. साथ में तस्वीरें क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: राखी ऑर्डर करने से पहले इन चीजों को जरूर करें चेक, नहीं होगा नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags