August 22, 2026

पंजाब के सीएम मान की पत्नी पर रिश्वत के आरोप: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने अरविंद केजरीवाल को घेरा, जांच की मांग की - Jalandhar News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर रेप केस को रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोप लगे हैं। वहीं इस मामले पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ बताने वाली आम आदमी पार्टी को इस मामले में स

.

मनोरंजन कालिया ने इस मामले को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की भूमिका व नीयत पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी के समर्थन में दिए गए कथित बयान पर भी आपत्ति जताई।

मुख्यमंत्री के परिवार पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप

मनोरंजन कालिया ने आम आदमी पार्टी के उस दावे पर सीधा प्रहार किया, जिसमें वह खुद को 'कट्टर ईमानदार' पार्टी के रूप में प्रचारित करती है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी हर मंच से अपनी ईमानदारी का ढिंढोरा पीटती है, आज उसी के मुख्यमंत्री के परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

आप संयोजक से कांग्रेस विधायक ने जबाव मांगा

भाजपा नेता ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि क्या अब भगवंत मान एक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी धर्मपत्नी पर कोई एक्शन लेंगे? उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी जवाब मांगते हुए पूछा कि क्या वह अब पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करने का साहस दिखाएंगे, या फिर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

प्रेस से बातचीत के दौरान मनोरंजन कालिया ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता दीपेंद्र हुड्डा पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को भारत का रोल मॉडल बताए जाने को बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक करार दिया।

मनोरंजन कालिया ने 1984 के सिख नरसंहार का उल्लेख करते हुए कहा कि जो व्यक्ति 1984 के सिख कत्लेआम का प्रमुख भागीदार रहा हो और जिस पर अदालत द्वारा गंभीर फैसले दिए गए हों, वह भारत के नागरिकों या युवाओं का रोल मॉडल कभी नहीं हो सकता।

पूरे सिख समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने का आरोप

उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित व्यक्ति की सराहना करना 1984 के पीड़ितों और पूरे सिख समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। भाजपा नेता के इन तीखे हमलों के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस दोनों ही विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई हैं।