कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल? जिसने फिल्म मेकर की बेटी को बर्फीले पहाड़ों के बीच पहनाई अंगूठी
Who is Krish Agarwal: इम्तियाज अली की बेटी इदा ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर फिल्म मेकर के होने वाले दामाद कौन हैं.
Who is Krish Agarwal: इम्तियाज अली की बेटी इदा ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर फिल्म मेकर के होने वाले दामाद कौन हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/13/ida-ali-2026-07-13-10-59-50.jpg)
Ida Ali-Krish Agarwal Photograph: (Ida Ali (Instagram))
Who is Krish Agarwal: फिल्ममेकर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि इस समय उनकी बेटी इदा अली (Ida Ali) चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल हाल ही में इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है. जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर की. इदा ने अपने प्रपोजल की झलकियां शेयर की है. जिसके बाद से अब फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर इम्तियाज अली की होने वाली दामाद कौन हैं और क्या करते हैं.
इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई
इम्तियाज अली की बेटी इदा ने समुद्र किनारे बर्फिले पहाड़ों के बीच का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत पहाड़ों से घिरे एक शांत समुद्र तट के सुंदर नजारे से होती है. इसके बाद इदा अपनी डायमंड एंगेजमेंट रिंग दिखाती हैं और अपना हाथ ऊपर उठाती हैं और शर्माते हुए अपना मुंह हाथ से ढक लेती हैं. फिर कृष भी की एंट्री होती हैं और ये कपल मुस्कुराते हुए सेल्फी के लिए पोज देते हैं. इस अनाउंसमेंट के बाद हर कोई इदा को बधाई दे रहा है.
घुटनों पर बैठकर कृष ने किया प्रपोज
वहीं, इदा ने एक और पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की. इनमें कृष उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते नजर आए. इस पोस्ट को शेयर करते हुए इदा ने कैप्शन में लिखा- 'Yes' और साथ में एक रोमांटिक गाना भी जोड़ा. इन फोटोज की खास बाद ये है कि इदा को नॉर्वे में ये प्रोपजल किया गया है. बर्फिले पहाड़ों ने उनके लिए ये मोमेंट यादगार बना दिया. इस पोस्ट पर कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. जिनमें शरवरी और वेदांग रैना, खुशी कपूर, आलिया कश्यप का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें- अनुराधा पौडवाल को 25 दिन की बेटी की मौत का गम, पहुंची थीं काली मंदिर, कहा- 'म्यूजिक छोड़ने का फैसला कर लिया था'
कौन हैं कृष अग्रवाल?
कृष अग्रवाल बॉलीवुड की चकाचौंद से दूसर रहते हैं. उन्होंने लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े हैं. कृष इन्वेस्टमेंट फिल्ड में अपना करियर बना रहे हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की है. इसके अलावा कृष के परिवार और उससे जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है. वहीं, बात दें कि इदा अली और कृष अग्रवाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और हाल ही में नॉर्वे में कृष ने बेहद रोमांटिक अंदाज में इदा को प्रपोज किया.
क्या करती हैं इदा अली?
इदा अली की बात करे तो वो भी अपने पिता इम्तियाज अली की तरह फिल्ममेकिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. वो राइटर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर हैं. इदा ने महज 17 साल की उम्र में अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'Lift' लिखी और निर्देशित की थी. इसके बाद उन्होंने Amazon miniTV की शॉर्ट फिल्म 'Uljhe Hue' की कहानी भी लिखी. हाल ही के सालों में उनका 'Main Vaapas Aaunga' फिल्म में योगदान को भी काफी सराहना मिली है. इदा ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक यूनिवर्सिटी से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है और अपने काम और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बना रही हैं.
ये भी पढ़ें- Lock Upp 2: मिडवीक एविक्शन ने पलटा गेम, एक झटके में बाहर हुए ये दो कंटेस्टेंट्स, शो में मचा हड़कंप
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें