August 22, 2026

गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक से मिला व्यक्ति का शव: नहीं मिला पहचान का कोई दस्तावेज, शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया - gurugram News

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram
  • Gurugram Railway Track Unidentified Body Found | GRP Investigation | Haryana News

गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक से मिला व्यक्ति का शव:नहीं मिला पहचान का कोई दस्तावेज, शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया

गुरुग्राम17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरग्राम में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव। - Dainik Bhaskar

गुरग्राम में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव।

गुरुग्राम में बसई और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर गुरुग्राम रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को जीआरपी को टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि मेन लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के निर्देश पर सब-इंस्पेक्टर राजपाल पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया।

नहीं हो सकी मृतक की पहचान

मृतक के पास से उसके नाम, पते या पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जीआरपी ने शव को पहचान के लिए गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव को अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस मृतक के चेहरे और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के पुलिस थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना प्रसारित की जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के हुलिए से संबंधित कोई जानकारी हो या कोई व्यक्ति लापता हो, तो वह तत्काल जीआरपी गुरुग्राम को सूचित करे।

.

खबरें और भी हैं...

  • गुरुग्राम में चीनी स्टॉक रखने की सीमा तय: कारोबारी 4000 क्विंटल से अधिक नहीं रख सकेंगे, 30 दिन में बिक्री करना जरूरी

    कारोबारी 4000 क्विंटल से अधिक नहीं रख सकेंगे, 30 दिन में बिक्री करना जरूरी|फर्रुखनगर,Farrukh Nagar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • करनाल के CA पर फर्जी प्रमाणपत्र देने का केस: 26.19 करोड़ विदेश भेजने का मामला, 49 फॉर्म 15CB प्रमाणित; सर्वे में खुलासा

    26.19 करोड़ विदेश भेजने का मामला, 49 फॉर्म 15CB प्रमाणित; सर्वे में खुलासा|करनाल,Karnal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • CM को काले झंडे दिखाने के मामले में SHO सस्पेंड: गुरुग्राम में 2 DCP को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 कांग्रेस कार्यकर्ता अरेस्ट

    गुरुग्राम में 2 DCP को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 कांग्रेस कार्यकर्ता अरेस्ट|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में कार की टक्कर से दो युवकों की मौत: बाइक पर सवार होकर जा रहे, रेवाड़ी- भिवानी के रहने वाले, ड्राइवर पुलिस हिरासत में

    बाइक पर सवार होकर जा रहे, रेवाड़ी- भिवानी के रहने वाले, ड्राइवर पुलिस हिरासत में|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर