August 22, 2026

'जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता...', रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?

'जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता...', रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?

Ricky Ponting On Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी पर प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...

Ricky Ponting On Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी पर प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...

author-image

New Update

Ricky Ponting On Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क रिकी पोंटिंग Photograph: (AFP)

Ricky Ponting On Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैकी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली कंगारू टीम ने बांग्लादेश को पहली पारी में 64 के स्कोर पर ही समेट दिया, जिसका क्रेडिट जाता है मिचेल स्टार्क को. इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के शुरुआती 3 ओवर में ही 3 विकेट झटक लिए थे और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी.

रिकी पोंटिंग ने जमकर की मिचेल स्टार्क की तारीफ

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने हमवतन खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि स्टार्क जैसे खिलाड़ी जिंदगी में एक बार ही देखने को मिलते हैं और साथ ही उन्होंने उनके खेलने की ललक और भूख की भी सराहना की.

🚨Ricky Ponting heaps massive praise on Mitchell Starc🚨

Ricky Ponting said :🗣️

"Mitchell Starc is once in a lifetime cricketer. It's the longevity, the hunger, the passion to still perform for Australia after so many years. He is still going pretty strong. Hasn't he? The… pic.twitter.com/KUBMgq1M96

— Akshat (@Cricketmythos) August 22, 2026

रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क की तारीफ करते हुए आगे कहा, "मिचेल स्टार्क ऐसे क्रिकेटर हैं जो जिंदगी में एक बार ही देखने को मिलते हैं. इतने सालों बाद भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की उनकी लगन, भूख और जुनून कमाल का है. वह अभी भी जबरदस्त फॉर्म में हैं, है ना? उनकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह पहली ही गेंद से अटैक करना शुरू कर देते हैं. बल्लेबाजों को कोई आसान गेंद या सेट होने का मौका नहीं मिलता. बल्लेबाज जानते हैं कि मैच शुरू होते ही उन्हें जरा भी राहत नहीं मिलेगी. उनकी बल्लेबाजी पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता, उन्हें जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता. वह अब तक के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं. ऑस्ट्रेलिया बहुत खुशनसीब है कि उन्हें इतने सालों तक स्टार्क जैसे खिलाड़ी की सेवा मिली."

Day 1 comes to a close in Mackay. 🇧🇩🏏

A day of fight and resilience from the Tigers, highlighted by Shoriful Islam’s sensational six-wicket haul. Australia finish the day with a 101-run lead.

The battle continues tomorrow. 💪🔥

Australia 🆚 Bangladesh | 2nd Test#Bangladeshpic.twitter.com/eglIeqZici

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 22, 2026

मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके. स्टार्क ने महज 10 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 12 रन खर्च करके 6 विकेट चटका लिए. उन्होंने शुरुआती 3 ओवर में ही बांग्लादेश के 3 बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन संतो को शून्य पर आउट किया. फिर लिटन दास और शोरफुल इस्लाम और मोमिनुल हक को चलता कर दिया.

मैकी टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैकी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई बांग्लादेश की टीम 64 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. वहीं, फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बोर्ड पर 165 रन लगाए और उसके 8 विकेट गिर गए. नतीजन, पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 101 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. देखने वाली बात होगी कि दूसरे दिन क्रीज पर मौजूद कैमरून ग्रीन और नाथन लॉयन अपनी पारी को कितना आगे तक ले जा पाते हैं और बोर्ड पर कितने रन लगाते हैं.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए गुडन्यूज! बांग्लादेश हारी तो WTC फाइनल की राह भारत के लिए हो जाएगी आसान, समझिए समीकरण

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें