'मैं रो रही हूं...', मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गर्लफ्रेंड के साथ हॉट फोटो, फैंस बोले- 'क्या मजबूरी थी...'
Arbaz Patel-Nikki Tamboli: निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल ने इंस्टाग्राम पर उनके जन्मदिन अपने साथ कई तस्वीरें शेयर कीं. इस पोस्ट पर निक्की ने ऐसा रिएक्शन दिया. जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. आइए जानते हैं कि इस पर नेटिजन्स ने क्या कहा.
Arbaz Patel-Nikki Tamboli: निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल ने इंस्टाग्राम पर उनके जन्मदिन अपने साथ कई तस्वीरें शेयर कीं. इस पोस्ट पर निक्की ने ऐसा रिएक्शन दिया. जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. आइए जानते हैं कि इस पर नेटिजन्स ने क्या कहा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/22/nikki-tamboli-1-2026-08-22-13-28-16.png)
Photograph: (nikki_tamboli-mr.arbazpatel/Instagram)
Arbaz Patel-Nikki Tamboli: एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. खासकर एक्टर अरबाज पटेल (Arbaz Patel) संग उनकी बॉन्डिंग लंबे समय से फैंस का ध्यान खींच रही है. हाल ही में अरबाज ने सोशल मीडिया पर उनके बर्डथे पर अपनी और उनकी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर कीं. जिसके बाद एक बार फिर दोनों का रिलेशन को लेकर चर्चा होने लगी है. इन तस्वीरें के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर कर रहे हैं. वहीं निक्की के एक खास कमेंट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. उन्होंने कमेंट कर ऐसा रिएक्शन दिया, जिसके बारे में लोग पूछ रहे हैं.
अरबाज ने बर्थडे पर निक्की के साथ शेयर कीं हॉट तस्वीरें
दरअसल, अरबाज ने निक्की के बर्थडे पर अपने साथ कुछ हॉट तस्वीरे शेयर कीं. जिसमें कपल बीच के किनारे साथ में पोज देते नजर आया. दोनों इस दौरान लाल रंग के कपड़ों में बहुत ही रोमांटिक और खूबसूरत नजर आए. तस्वीरों में दोनों की नजदीकियां साफ नजर आ आईं. अरबाज ने पोस्ट के कैप्शन में निक्की के लिए खास नोट लिखा. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में निक्की को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत इंसान हो, मेरे प्यार, मेरी खुशी और इस तुम दुनिया में मेरी सबसे पसंदीदा हो. जिस पर निक्की ने रिएक्शन दिया.
'मैं रो रही हूं...'
अरबाज की इस पोस्ट के बाद फैंस की नजर सबसे ज्यादा निक्की के रिएक्शन पर गई. निक्की ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं रो रही हूं.' इसके साथ उन्होंने रोने वाला और हार्ट का इमोजी भी शेयर किया. हालांकि निक्की का यह कमेंट किसी नाराजगी या दुख की वजह से नहीं, बल्कि इमोशनल कमेंट माना जा रहा है क्योंकि अरबाज ने उनके जन्मदिन पर यह खास पोस्ट शेयर किया था, उन्हें स्पेशल फील करवाया. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसका अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं कि निक्की ने ऐसा रिएक्शन क्यों दिया.
निक्की के रिएक्शन से यूजर्स कंफ्यूज
अरबाज पटेल ने निक्की के बर्थडे पर फोटो के साथ लंबा नोट शेयर उन्हें स्पेशल फील करवाया. लेकिन निक्की के रिएक्शन ने लोगों के मन में सवाल पैदा कर दिए कि आखिर निक्की ने ऐसा कि क्यों कहा कि वह रो रही हैं. वहीं, एक यूजर ने निक्की और अरबाज के रिलेशन पर तंज कसा की, 'क्या मजबूरी थी...'. हालांकि, कई लोगों ने इस पोस्ट पर पॉजिटिव कमेंट भी किए कि दोनों की जोड़ी काफी शनदार लग रही है और दोनों को शादी कर लेनी चाहिए.
अरबाज और निक्की की कैसे बड़ी नजदीकियां
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की नजदीकियों की बात करें तो दोनों की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी सीजन 5' के दौरान हुई थी. बिग बॉस के घर में साथ-साथ रहने के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई, फिर बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई और शो में दोनों की केमेस्ट्री भी देखने को मिली थी. फैंस ने दोनों की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया और लगातार दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते दिखाई दिए थे. वक्त के साथ दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई.
शो के बाद भी नहीं टूटा दोनों का साथ
'बिग बॉस मराठी 5' से बाहर आने के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया. दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा होती रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के बाद दोनों कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे. दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चा उस वक्त भी तेज हुई जब वे दूसरे रियलिटी शो में भी नजर आए. कपल 'द 50' रियलिटी शो में भी नजर आया था. जहां दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग नजर आई. दोनों इस समय रिलेशन में हैं.
कौन हैं निक्की तंबोली?
निक्की तंबोली एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल भी हैं. उन्हें सबसे बड़ी पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस 14' से मिली थी. शो में निक्की ने अपनी बेबाक पर्सनैलिटी और मजबूत गेम से लोगों का ध्यान खींचा और वह शो की सेकंड रनर-अप बनी थीं. इसके बाद निक्की खतरों के खिलाड़ी 11' में भी नजर आईं. उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया है. जिसमें वेल्लीमोंगा, डार्लिंग और कंचना 3 समेत कई फिल्में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: यश की 'टॉक्सिक' ने मचाई तबाही, 2.73 लाख बिके टिकट, रिलीज से पहले कमाए 19 करोड़ रुपये से ज्यादा