बॉडी डबल को हार्ट अटैक के बाद दिया आराम, अब सलमान खुद कर रहे हैं एक्शन सीन
Aug 22, 2026 12:55 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म SVC 63 के एक्शन सीक्वेंस खुद शूट कर रहे हैं। हाल में एक्टर के डुप्लीकेट को सेट पर शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया था। ऐसे में एक्टर खुद आगे आए और सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। उनके साथ नयनतारा भी हैं।

अब सलमान खुद कर रहे हैं एक्शन सीन
सलमान खान की फिल्म SVC 63 के सेट से हाल में एक दुखद खबर सामने आई थी। वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान के डुप्लीकेट को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आई थी। इस दुखद घटना के बाद फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए टाल दी गई। अब ताजा खबरों की मानें तो सलमान खान खुद आगे आए हैं और अपने हिस्से का एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। एक्टर नहीं चाहते कि फिल्म की शूटिंग में देरी हो या काम और आगे के लिए टाला जाए।
सलमान खान खुद करेंगे स्टंट?
सलामन खान इन दिनों अपनी फिल्म SVC63 में बिजी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर मुंबई शेड्यूल में अपने एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। इन एक्शन सीक्वेंस को एक्टर के डुप्लीकेट पूरा कर रहे थे। हाल में खबर आई कि एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान सलमान के डुप्लीकेट को हार्ट अटैक आया और वो उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इस घटना की वजह से शूटिंग टल गई। लेकिन अब सलमान खान खुद आगे आए और अपने एक्शन सीक्वेंस खुद शूट कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर नहीं चाहते कि उनकी फिल्म शूटिंग मेंऔर ज्यादा देरी हो। दबंग खान समय पर काम खत्म करना चाहते हैं।
सलमान की फिल्म की रिलीज
सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो फिलहाल फिल्म SVC 63 की शूटिंग चल रही है। हाल में खबर सामने आई थी कि इस फिल्म का नाम ,मोंस्टर रखा गया है। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। मेकर्स ने दावा किया है कि ये सलमान खान सबसे खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और मजेदार कहानी नजर आने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म मार्च 2027, यानी ईद पर दस्तक देने वाली है।
बता दें, इसके अलावा सलमान खान फिल्म मातृभूमि की भी शूटिंग खत्म कर चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फिल्म इस साल के अंत या जनवरी के शुरुआत में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। अब सलमान खान के फैंस उनकी इन फिल्मों को थिएटर पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के अलावा सलमान जल्द बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हाल में फिल्म का प्रोमो सामने आया है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivas
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
See Less
