रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: कांवड़ मार्ग पर चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
उत्तराखंड के रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच स्थित कांवड़ मार्ग पर तेज रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जहां चंद सेकंड के भीतर चार मोटरसाइकिलें एक के बाद एक आपस में टकरा गईं. इस भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई.
उत्तराखंड के रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच स्थित कांवड़ मार्ग पर तेज रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जहां चंद सेकंड के भीतर चार मोटरसाइकिलें एक के बाद एक आपस में टकरा गईं. इस भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/22/accident-2026-08-22-08-19-10.png)
Roorkee Accident: उत्तराखंड के रुड़की से शुक्रवार रात एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच स्थित कांवड़ मार्ग पर तेज रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जहां चंद सेकंड के भीतर चार मोटरसाइकिलें एक के बाद एक आपस में टकरा गईं. इस भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
महज कुछ सेकंड में बिछ गई लाशें
चश्मदीदों के अनुसार, इस खौफनाक हादसे की शुरुआत दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुई. यह भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार उछलकर सीधे सड़क पर आ गिरे. इससे पहले कि वे खुद को संभाल पाते या कोई उनकी मदद कर पाता, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दो अन्य बाइकें भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पड़े घायलों और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा टकराईं. देखते ही देखते यह पूरी जगह चीख-पुकार और तबाही में तब्दील हो गई.
ये भी पढ़ें: Explainer: 1 महीने में 16% बढ़ी चीनी की कीमत, दुनिया के सबसे बड़े एक्सपोर्टर भारत में किल्लत! क्या एथेनॉल है इसकी वजह?
राहगीरों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और घायलों को देखकर आसपास मौजूद राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े. लोगों ने बिना देर किए पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइंस की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी नौ घायलों को तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बाकी छह घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है, जिनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका का दावा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमारा कंट्रोल; ईरान की चेतावनी- हमारा डिफेंस सिस्टम है अभेद्य
शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस
हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता मृतकों और घायलों की जल्द से जल्द शिनाख्त करना है, ताकि उनके परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी जा सके. इसके साथ ही, पुलिस घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर रही है। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि इस दर्दनाक दुर्घटना की असल वजह क्या थी.
ये भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होमटाउन पर किया ड्रोन अटैक, 14 लोगों की मौत; 121 घायल
ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: हापुड़ के गौरव त्यागी मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में घायल, हथौड़े से पीट-पीटकर की थी हत्या
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें