August 21, 2026

आकाश यादव के घर दिनदहाड़े घुसा नकाबपोश: तेज प्रताप यादव पर साजिश का आरोप, पाटलिपुत्र थाने में दी शिकायत; संदिग्ध की तलाश जारी - Patna News

आकाश यादव के घर दिनदहाड़े घुसा नकाबपोश:तेज प्रताप यादव पर साजिश का आरोप, पाटलिपुत्र थाने में दी शिकायत; संदिग्ध की तलाश जारी

पटना58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेज प्रताप यादव और आकाश गौरव के बीच चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। आकाश गौरव (32) की ओर से पाटलिपुत्र थाने में तेज प्रताप यादव के खिलाफ शिकायत दी गई है।

शिकायत में कहा गया है कि गुरुवार दोपहर उनके फ्लैट के बाहर एक नकाबपोश व्यक्ति के पहुंचा था। आकाश ने आरोप लगाया कि वह हमला करने की नीयत से आया था।

सोसायटी के CCTV कैमरे में कैद संदिग्ध, देखिए तस्वीर…

सोसायटी के पार्किंग से अंदर जाता संदिग्ध।

सोसायटी के पार्किंग से अंदर जाता संदिग्ध।

पार्किंग एरिया से सीढ़ियों की ओर जाता नकाबपोश।

पार्किंग एरिया से सीढ़ियों की ओर जाता नकाबपोश।

गुरुवार दोपहर आया था नकाबपोश

आकाश गौरव के आवेदन के मुताबिक, 20 अगस्त को दोपहर करीब 3:50 बजे उनके फ्लैट नंबर-207 के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। दरवाजा खोलने पर कंधे पर बैग लिए एक नकाबपोश व्यक्ति खड़ा था।

उसे देखकर खतरा महसूस होने पर उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सोसायटी के गार्ड को सूचना दी। सूचना मिलने पर सोसायटी का गार्ड मौके पर पहुंचा। संदिग्ध व्यक्ति को भागते हुए पकड़ लिया गया।

गार्ड ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा

गार्ड ने उससे चेहरा से नकाब हटाने और विजिटर रजिस्टर में नाम-पता दर्ज करने को कहा। उसने पहले रजिस्टर में ‘विश्वजीत’ नाम और गलत मोबाइल नंबर दर्ज किया। गार्ड को शक हुआ। दबाव बनाए जाने और पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर उसने दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज किया और वहां से चला गया।

नकाबपोश को बताया तेज प्रताप के करीबी

इसके बाद आकाश गौरव ने सोसायटी का CCTV फुटेज देखा। उनका दावा है कि फुटेज में नजर आ रहा व्यक्ति विकास कुमार उर्फ पोता है, जिसे वह तेज प्रताप यादव का करीबी रिश्तेदार बताते हैं।

इसी आधार पर आकाश ने घटना के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, CCTV में दिख रहा व्यक्ति वही है या नहीं और उसके वहां पहुंचने का वास्तविक उद्देश्य क्या था, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पहले से चल रहा है विवाद

आकाश गौरव के मुताबिक, तेज प्रताप यादव के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि तेज प्रताप यादव के खिलाफ पाटलिपुत्र थाना कांड संख्या-313/2026 और पटना सिविल कोर्ट में केस संख्या-5709/2026 से जुड़े मामले भी चल रहे हैं।

घटना के बाद आकाश गौरव ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि नकाबपोश व्यक्ति का इस तरह फ्लैट तक पहुंचना सामान्य घटना नहीं है और उन्हें आशंका है कि इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है।

फ्लैट पर पहुंचा व्यक्ति कौन था, जांच जारी

फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज, विजिटर रजिस्टर में दर्ज नाम और मोबाइल नंबर समेत अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फ्लैट पर पहुंचा व्यक्ति कौन था और उसके आने का उद्देश्य क्या था।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    पटना में गंगा खतरे से ऊपर,बगहा में गंडक का कटाव: बेगूसराय में श्मशान में भरा पानी, अंतिम संस्कार करना मुश्किल, आज 19 जिलों में हो सकती है बारिश

    बेगूसराय में श्मशान में भरा पानी, अंतिम संस्कार करना मुश्किल, आज 19 जिलों में हो सकती है बारिश|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पवन सिंह ने पहली पत्नी को देवी बताया: दूसरी पत्नी ज्योति बोलीं-पतिदेव मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना; मैं दुआ बनकर रह लूंगी

    दूसरी पत्नी ज्योति बोलीं-पतिदेव मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना; मैं दुआ बनकर रह लूंगी|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:09
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्राउंड रिपोर्ट

    बिहार में छात्र आंदोलन-17 दिन से अनशन, 10KG वजन घटा: प्रोफेसर कुमुद बोले- सरकार तानाशाह, कुछ नहीं सुनती; जानिए प्रदर्शनकारियों की मांगें

    प्रोफेसर कुमुद बोले- सरकार तानाशाह, कुछ नहीं सुनती; जानिए प्रदर्शनकारियों की मांगें|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:48
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन: BCA चुनाव रद्द, अब पूर्व मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में फिर से होगा पूरा चुनाव

    0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर