August 21, 2026

जो रूट ने की महान सचिन तेंदुलकर के बड़े कीर्तिमान की बराबरी, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर

जो रूट ने की महान सचिन तेंदुलकर के बड़े कीर्तिमान की बराबरी, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर

Time Published: Friday, August 21, 2026, 6:05 [IST]

Joe Root: जो रूट के टेस्ट करियर में एक बड़ी उपलब्धि शामिल हो गई है। पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के इस अनुभवी बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रूट ने सचिन तेंदुलकर से कम मैच खेलकर यह मुकाम हासिल किया है।

रूट अब टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर के बराबर आ गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में रूट की फॉर्म अलग लेवल की होती है। जब मुकाबला इंग्लैंड में हो, तो वह और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं।

Joe Root

हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे रूट ने संभलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने 112 गेंदों पर 66 रन बनाए और इस दौरान 10 चौके लगाए। खुर्रम शहजाद की गेंद पर LBW होने से पहले वह अपना 68वां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर चुके थे।

सचिन से कम मैचों में बनाया रिकॉर्ड

रूट के इस अर्धशतक की सबसे खास बात उनका सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तक पहुंचना रहा। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों के करियर में 68 अर्धशतक लगाए थे। अब रूट ने भी इतने ही अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। यानी इस सूची में दोनों दिग्गज फिलहाल बराबरी पर खड़े हैं लेकिन रूट ने 33 टेस्ट कम खेले हैं।

रूट के पास अब इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका है। टेस्ट क्रिकेट में उनका अगला अर्धशतक उन्हें सचिन से आगे पहुंचा देगा। ऐसा होते ही वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा।

रूट कर रहे हैं कप्तानी

पाकिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट में रूट को कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिली है। बेन स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह फिर से इंग्लैंड की अगुआई कर रहे हैं। ऐसे में कप्तान के रूप में उनकी वापसी पर यह रिकॉर्ड उनकी पारी को और खास बना देता है। उन्होंने बैटिंग में टीम को फ्रंट से लीड किया है।

पहले दिन इंग्लैंड ने की थी घातक गेंदबाजी

इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया था। ओली रॉबिन्सन और जॉश टंग ने पांच-पांच विकेट लेकर मेहमान टीम को 171 रन पर रोक दिया। रॉबिन्सन ने 51 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि टंग ने 46 रन खर्च कर पांच बल्लेबाजों को आउट किया।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range