August 21, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले: सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा के लायक तैयारी कराएं - Patna News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले:सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा के लायक तैयारी कराएं

पटना41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षाऔर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक की - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षाऔर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक की

सीएम ने कहा-सरकारी स्कूलों में जेईई-नीट की फ्री कोचिंगऔर 24x7 डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रभावी हो

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता परीक्षाओं की लायक तैयारी कराने की बात कही। बोले-मॉडल स्कूलों में जेईई, नीट की फ्री कोचिंग तथा सरकारी स्कूलों के लिए 24x7 डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्रभावी बनाया जाए। वे गुरुवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का खास एजेंडा स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी था।

सम्राट ने कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था और मजबूत हो। स्कूली बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले। उनके सर्वांगीण विकास के तमाम इंतजाम हों। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के खास निर्देश मार्गदर्शन और समुचित संसाधन : सीएम ने कहा- प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकें। ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 24x7 इंटरेक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को और प्रभावी बनाया जाए। ताकि डिजिटल माध्यमों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सके।

मेधावी छात्र आधुनिक संसाधनों से वंचित न रहे मुख्यमंत्री द्वारा की गई यह समीक्षा बैठक, बिहार की स्कूली शिक्षा प्रणाली में संरचनात्मक सुधार के बजाय परिणाम उन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाती है। जेईई और नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकारी स्तर पर तैयारी और 24x7 डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग यह सुनिश्चित करता है कि आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी छात्र भी आधुनिक संसाधनों से वंचित न रहे।

.