August 19, 2026

Kitchen Cleaning Hacks: खाना बनाते समय टाइल्स पर जम गया तेल और जिद्दी चिकनाई? 5 मिनट में ऐसे करें सफाचक, शीशे जैसी चमकेगी रसोई

Kitchen Cleaning Hacks: अगर आपके किचन में भी खाना बनाने वाली स्लिप या फिर गैस के पीछे लगे टाइल्स गंदे, चिपचिपे और पीले हो गए हैं तो उन्हें साफ करने के लिए आपको घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं है. कुछ छोटी चीजों से आप किचन के टाइल्स को साफ कर सकते हैं.

X

ऐसे चमकाएं टाइल्स (Photo: ITG)

ऐसे चमकाएं टाइल्स (Photo: ITG)

किचन में खाना बनाते समय तेल के छींटे, हल्दी, मसालों के दाग और भाप की वजह से सामने लगी टाइल्स का चिपचिपा और गंदा होना बेहद आम बात है. अगर इन दागों को तुरंत न साफ किया जाए तो समय के साथ टाइल्स पर एक जिद्दी और पीली चिकनाई जम जाती है जिसे बाद में साफ करना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं लगता. घंटों स्क्रब करने और घिसने के बाद भी कई बार टाइल्स की वह असली चमक वापस नहीं आ पाती.

लेकिन आपको परेशान होने या महंगे केमिकल वाले क्लीनर खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में ही मौजूद कुछ आसान और सस्ते देसी जुगाड़ की मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत और बिना हाथ दर्द किए टाइल्स की जिद्दी चिकनाई को चुटकियों में साफ कर सकते हैं. 

1. बेकिंग सोडा और बर्तन धोने वाला जेल
एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड और थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को गंदी टाइल्स पर लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. 10 मिनट बाद एक पुराने स्पंज या स्क्रब से हल्का-सा रगड़ें और गीले कपड़े से पोंछ दें. चिकनाई पूरी तरह पिघल जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

2. सफेद सिरका और गरम पानी का स्प्रे
एक स्प्रे बोतल में आधा कप सफेद सिरका और आधा कप गरम पानी मिलाएं. खाना बनाने के तुरंत बाद या जमी हुई चिकनाई पर इस घोल का छिड़काव करें. 5 मिनट बाद किसी सूती कपड़े से पोंछ लें. सिरका टाइल्स के जिद्दी दाग और तेल की परत को तुरंत काट देता है.

3. नींबू और मोटे नमक का कॉम्बिनेशन
अगर टाइल्स पर हल्दी या मसाले के जिद्दी पीले दाग लग गए हैं तो आधा कटा हुआ नींबू लें और उस पर थोड़ा-सा मोटा नमक छिड़कें. अब इसे सीधे गंदी टाइल्स पर रगड़ें. नींबू का एसिडिक गुण और नमक का खुरदुरापन दाग-धब्बों को आसानी से उखाड़ फेंकता है.

4. टाइल्स के जोड़ों के लिए टूथपेस्ट हैक
टाइल्स के बीच की सफेद लाइनों में अक्सर काली चिकनाई जम जाती है. इसे साफ करने के लिए थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट उन लाइनों पर लगाएं और पुराने टूथब्रश से 1-2 मिनट रगड़ें. इसके बाद पानी से धो लें, लाइनें एकदम सफेद और साफ दिखेंगी.

---- समाप्त ----

Live TV

aaj tak epaper in hindi