August 19, 2026

अलवर के तीन थानों में चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज: वैशाली नगर इलाके से मजदूर की बाइक चुराई; मकान का ताला तोड़ जेवर-कैश ले गए बदमाश - Alwar News

अलवर के तीन थानों में चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज:वैशाली नगर इलाके से मजदूर की बाइक चुराई; मकान का ताला तोड़ जेवर-कैश ले गए बदमाश

अलवर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। मामलों में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। NEB थाना क्षेत्र में किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर, नकदी और ATM कार्ड चोरी हुआ, जबकि वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मजदूरी करने आए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई।

वहीं अरावली विहार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार फांदकर चोर चौकीदार का मोबाइल, पत्थर काटने की मशीन, फर्नीचर और बिजली के तार सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NEB में किराए के मकान का ताला तोड़कर चोरी

NEB थाना क्षेत्र की फौजी कॉलोनी में मावड़ी, बहरोड़ निवासी सोनिका कुमारी के किराए के मकान में चोरी हुई। सोनिका के अनुसार, वह 15 अगस्त को ड्यूटी पर गई थीं और इसके बाद अपनी सहेली के घर चली गईं। 16 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटीं तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सामान संभालने पर सोने का मंगलसूत्र, एक ओम, करीब 7 हजार रुपए नकद और HDFC बैंक का ATM कार्ड गायब मिला। बाद में पता चला कि चोरी हुए ATM कार्ड से 10 हजार रुपए भी निकाल लिए गए।

NEB थाना क्षेत्र की फौजी कॉलोनी में इस घर से हुई चोरी।

NEB थाना क्षेत्र की फौजी कॉलोनी में इस घर से हुई चोरी।

वैशाली नगर में मजदूर की बाइक चोरी

वैशाली नगर थाना क्षेत्र के सोहन नगर में मजदूरी करने आए रामजीलाल बैरवा की स्पेलेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। राजगढ़ क्षेत्र के पाटन का बास निवासी रामजीलाल ने पुलिस को बताया कि वह 16 अगस्त को मजदूरी करने के लिए सोहन नगर आया था। दोपहर करीब 12 बजे उसने अपनी बाइक नंबर RJ02DK4832 खड़ी की थी। करीब ढाई बजे वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश और पूछताछ के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।

अरावली विहार में निर्माणाधीन मकान में घुसा चोर, CCTV में कैद

अरावली विहार थाना क्षेत्र के काला कुआं मैन रोड स्थित मकान नंबर 1-द-1 में भी चोरी की वारदात सामने आई है। मकान का निर्माण पिछले करीब दो साल से चल रहा है। मकान मालिक निर्देश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच एक व्यक्ति दीवार फांदकर निर्माणाधीन मकान के अंदर घुसा। चोर वहां से चौकीदार का मोबाइल फोन, पत्थर काटने की मशीन, कुछ फर्नीचर, बिजली के तार और अन्य सामान चोरी कर ले गया।

सुबह चौकीदार को मोबाइल नहीं मिला तो चोरी का पता चला। इसके बाद मकान में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति रात के समय मकान के अंदर घूमता हुआ दिखाई दिया और उसका चेहरा भी साफ नजर आ रहा है।तीनों मामलों में पुलिस मामलों की जांच के साथ चोर की तलाश कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • मौसम विभाग के अनुमान फेल, पांचवें दिन भी बारिश नहीं: उमस बढ़ी, 9 में से 5 बांध सूखे, अब तक सामान्य से 10% कम बारिश

    उमस बढ़ी, 9 में से 5 बांध सूखे, अब तक सामान्य से 10% कम बारिश|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अलवर में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत: बेटी के साथ पैदल-पैदल बैंक जा रही थी, पीछे से मारी टक्कर

    बेटी के साथ पैदल-पैदल बैंक जा रही थी, पीछे से मारी टक्कर|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • CMO तक पहुंचा वन मंत्री-अलवर कलेक्टर का विवाद: धरने पर भी बैठ चुके हैं संजय शर्मा, IAS अर्तिका शुक्ला की विदाई तय!

    धरने पर भी बैठ चुके हैं संजय शर्मा, IAS अर्तिका शुक्ला की विदाई तय!|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अलवर में 5 ई-बसों को मिली हरी झंडी: सीएम भजनलाल शर्मा ने किया वर्चुअल शुभारंभ, शहर में चलेंगी 50 बसें; जानें- किराया और रूट डिटेल

    1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर