August 19, 2026

'आउट नहीं दिया जाना चाहिए...' इस भारतीय खिलाड़ी पर श्रीलंकाई दिग्गज ने उठाए गंभीर सवाल, जानिए कैसे शुरू हुआ बवाल

'आउट नहीं दिया जाना चाहिए...' इस भारतीय खिलाड़ी पर श्रीलंकाई दिग्गज ने उठाए गंभीर सवाल, जानिए कैसे शुरू हुआ बवाल

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज अंतिम दिन का खेल खेला जा रहा है. अब इस मैच में एक विवाद खड़ा हो गया है.

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज अंतिम दिन का खेल खेला जा रहा है. अब इस मैच में एक विवाद खड़ा हो गया है.

author-image

New Update

IND vs SL 1st Test

IND vs SL 1st Test Photograph: (x/bcci)

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच गाले में पहले टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज यानी 19 अगस्त (बुधवार) को इस मुकाबले के अंतिम दिन का खेल खेला जा रहा है. आज यानी मुकाबले के पांचवें दिन श्रीलंका की टीम को अब जीत के लिए 234 रनों की जरूरत है, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम 6 विकेट की तलाश कर रही है. इस मैच के चौथे दिन एक विवाद सामने आया. इस विवाद ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

भारत-श्रीलंका मैच से जुड़ा ये विवाद भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल से जुड़ा हुआ है. जुरेल का एक कैच जो चौथे दिन मैच के लिए गया था. उस पर अब श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस कैच को अनुचित बताते हुए विवाद को हवा दी है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

— BCCI (@BCCI) August 18, 2026

ध्रुव जुरेल के कैच छिड़ा विवाद

भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच के चौथे दिन विवाद तब खड़ा हुआ, जब ध्रुव जुरेल ने एक कैच लिया. ये कैच विवादित बन गया और श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर ने इस कैच पर सवाल उठा डाले. इस मैच के दौरान कमेंट्री पैनल में मौजूद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसेल अर्नोल्ड ने थर्ड अंपायर के फैसले पर भी सवाल उठा डाले. उनके अनुसार ध्रुव जुरेल के द्वारा पकड़ा गया कैच सही नहीं था. वो वैलिड कैच नहीं था.

दरअसल, श्रीलंका की पारी के 22वें ओवर में स्पिनर मानव सुथार भारत की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे. उनके सामने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज लहिरू उदारा बल्लेबाजी कर रहे थे. इस ओवर की चौथी बॉल पर उन्होंने शॉट खेला और ध्रुव जुरेल ने उनका कैच पकड़ लिया. उदारा को लगा कि उनका कैच पहले जमीन पर लगा है, उसके बाद जुरेल के हाथों में गया है. 

ऐसे में मामला थर्ड अंपायर तक पहुंच गया. इस मुकाबले में थर्ड अंपायर की भूमिका निभा रहे. रवींद्र विमलासिरी ने रिप्ले में देखा और फैसला लिया. रिप्ले में जब जुरेल आगे की तरफ गिर रहे थे, तो गेंद का कुछ हिस्सा जमीन से टकराता हुआ लग रहा था. लेकिन थर्ड अंपायर इस कैच से पूरी तरह से सही माना. ऐसे में थर्ड अंपायर के द्वारा उसको आउट करार दे दिया गया. इसके बाद लहिरू उदारा निराश होकर पवेलियन लौट गए. वहीं रसेल अर्नोल्ड भी इस फैसले से खफा नजर आए.

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 18, 2026

कैसा रहा अब तक मैच का हाल

इस मैच में भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 116.4 ओवर में कुल 462 रन बनाए थे. इसके बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में 79.4 ओवर में 284 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका पर 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही भारत ने जीत के लिए श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया. अब तक श्रीलंका की टीम 51 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें : ब्रैंडन मैकुलम के महारिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ कुछ कदम दूर ऋषभ पंत, ऐसा करते ही दिग्गज को छोड़ देंगे पीछे

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें