August 18, 2026

'तुझे मेरी ही चीज पसंद आती है', कुशाल टंडन ने गौहर को लेकर जैद दरबार को मारा था ताना? अब एक्टर ने सफाई में कही ये बात

'तुझे मेरी ही चीज पसंद आती है', कुशाल टंडन ने गौहर को लेकर जैद दरबार को मारा था ताना? अब एक्टर ने सफाई में कही ये बात

Kushal Tandon-Gauhar Khan: रियलिटी शो अलयांस में कुशाल टंडन ने जैद दरबार को गौहर खान को लेकर कथित तौर पर ताना मारा था. जिसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला था. अब इस पूरे मामले में कुशान ने अपनी सफाई दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है.

Kushal Tandon-Gauhar Khan: रियलिटी शो अलयांस में कुशाल टंडन ने जैद दरबार को गौहर खान को लेकर कथित तौर पर ताना मारा था. जिसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला था. अब इस पूरे मामले में कुशान ने अपनी सफाई दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है.

author-image

New Update

Kushal Tandon and Zaid Darbar

Kushal Tandon-Gauhar Khan: टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) हाल ही में रियलिटी शो ‘द अलायंस’ (The Alliance) में नजर आए थे. उनका शो में कई कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छा बॉन्ड देखने को मिला. लेकिन जैद दरबार के साथ उनकी दोस्ती और नोकझोंक ने फैंस का सबसे ज्यादा खास ध्यान खींचा. शो के एक एपिसोड में कुशाल ने जैद से एक ऐसी बात कही थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसका कनेक्शन गौहर खान से जोड़ा गया था. इतना ही नहीं लोगों ने जैद दरबार पर भी सवाल उठाए कि उन्होंने अपनी पत्नि का स्टैंड क्यों नहीं लिया. अब कुशाल ने इस पर अपनी सफाई दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है. 

जैद दरबार से क्या बोले थे कुशाल टंडन?

‘द अलायंस’ में कुशाल टंडन और जैद दरबार के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ मजाक करते और साथ टाइम बिताते नजर आए. इसी दौरान एक बातचीत में कुशाल ने जैद से कहा था, ‘तुझे हर चीज मेरी ही पसंद आती है.’ कुशाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई थी. कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि उनका इशारा जैद की पत्नी और एक्टर गौहर खान की तरफ था. दरअसल, गौहर और कुशाल रिलेशनशिप में रह चुके हैं और जैद ने गौहर से शादी की थी, ऐसे में लोगों ने उनके इस कमेंट का मतलब गौहर से जोड़ा था. 

कुशाल ने बताया किस बात पर कही थी ये लाइन

अब कुशाल टंडन ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी बात का गौहर खान से कोई लेना-देना नहीं था. उनका कहना है कि वो सिर्फ जैद के साथ हुई एक नॉर्मल और मजाकिया बातचीत थी. कुशाल के मुताबिक, वह एक खास ब्रांड की सिगरेट पीते हैं और जैद भी उनकी उसी ब्रांड की सिगरेट की पीना चाहते थे. इतना ही नहीं जब वह अपने लिए कॉफी बनाते थे, तो जैद उनकी कॉफी में से पीना पसंद करते थे. इसी को लेकर उन्होंने मजाक में जैद से कहा था कि तुझे मेरी हर चीज पसंद आती है.

‘लोगों को असली लड़ाई नहीं मिली’

कुशाल ने यह भी कहा कि लोगों ने उनकी नॉर्मल बातचीत को जरूरत से ज्यादा बड़ा बना दिया. उनका कहना है कि कुछ लोगों को शो में कोई बड़ी लड़ाई नहीं मिली, इसलिए उन्होंने इस नॉर्मल बातचीत को अलग एंगल दे दिया. एक्टर ने यह भी साफ किया कि उनके और जैद के बीच वो बातचीत बिल्कुल हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में हुई थी. उनका मानना है कि जब किसी की नीयत साफ होती है और दिल साफ होता है तो इस तरही की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका की नागरिकता दिलवा दो', तारक मेहता के 'जेठालाल' ने न्यूयॉर्क पहुंचते ही की ऐसी डिमांड, जानें वजह

गौहर खान और कुशाल टंडन रह चुके हैं रिलेशन में

गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की वह कुशाल का पुराना रिलेशन भी है. दोनों की नजदीकियां ‘बिग बॉस 7’ के दौरान बढ़ी थीं. शो में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. जब वे बाहर आए तो कुछ टाइम के लिए दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए. उनके बाद गौहर की लाइफ में जैद दरबार आए और कुछ टाइम बाद दोनों ने शादी कर ली. कुशान और गौहर के बीच यही पुराना कनेक्शन था, जिसकी वजह से लोगों ने कुशाल के बयान को गौहर से जोड़ दिया था. 

ये भी पढ़ें: खेसारी लाल ने गोविंदा और सुनीता की बिखरी शादी का उड़ाया मजाक! बोले- 'मुझे डरने की जरूरत नहीं है, मेरी वाली बेचारी...'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें