August 18, 2026

बिहार पुलिस ने जारी ​किया स्पेशल ब्रांच में कॉन्स्टेबल (सिपाही) परीक्षा का रिजल्ट, जानें आगे की प्रक्रिया

एजुकेशन

बिहार पुलिस ने जारी ​किया स्पेशल ब्रांच में कॉन्स्टेबल (सिपाही) परीक्षा का रिजल्ट, जानें आगे की प्रक्रिया

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 18, 2026, 05:44 PM IST

बिहार पुलिस के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने स्पेशल ब्रांच में कॉन्स्टेबल (सिपाही) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे csbc.bihar.gov.in पर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar Police special Branch constable Result 2026

बिहार पुलिस के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने स्पेशल ब्रांच में कॉन्स्टेबल (सिपाही) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे csbc.bihar.gov.in पर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 83 पदों को भरा जाना है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी थी, जो बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच में शामिल होना चाहते हैं और पुलिस विभाग में एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार की स्पेशल ब्रांच में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा का आयोजन 24 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा राज्य के 38 राजस्व जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

How To Check & Download Bihar Police CSBC Constable Result 2026

बिहार पुलिस CSBC कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 कैसे देखें और डाउनलोड करें

  • सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “नोटिस बोर्ड” या “लेटेस्ट नोटिफिकेशन्स” सेक्शन में जाएं
  • “बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026” नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
  • रिजल्ट का नोटिफिकेशन PDF फॉर्मेट में खुलेगा
  • डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें
  • रिजल्ट PDF फाइल को अपने डिवाइस पर सेव करें

Bihar Police special Branch constable Result 2026

बिहार पुलिस ने जारी किया स्पेशल ब्रांच में कॉन्स्टेबल (सिपाही) परीक्षा का रिजल्ट

बिहार पुलिस भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 6 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 5 मार्च 2026
फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 5 मार्च 2026
परीक्षा की तारीख: 24 जून 2026
एग्जाम सिटी जारी होने की तारीख: 11 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 18 जून 2026
रिजल्ट जारी होने की तारीख: 18 अगस्त 2026 रिजल्ट आज जारी हो गया

आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 05 मार्च 2026 थी। उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके अपने एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आगे क्या होगा

जो उम्मीदवार पास हो गए हैं, उन्हें फिजिकल एग्जाम के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

  • पुरुष वर्ग में जनरल/बीसी उम्मीदवारों की हाइट 165 सेमी होनी चाहिए जबकि अन्य वर्ग के लिए 160 सेमी
  • महिला वर्ग की सभी उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 155 सेमी होनी चाहिए
  • पुरुष वर्ग जनरल/बीसी उम्मीदवारों का सीना 81-86 सेमी होनी चाहिए जबकि अन्य वर्ग के लिए 79-84 सेमी

रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Link

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article