वायरल न्यूज़
हेलमेट कहां है तुम्हारा? जब ट्रैफिक पुलिस वाले ने रोक ली ऊंट गाड़ी, फिर बच्चे को दिया ऐसा तोहफा वीडियो हो गया वायरल
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 17, 2026, 04:56 PM IST
Viral Video: रात की गश्त के दौरान जब एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने ऊंट गाड़ी को रोका, तो लोग समझे कि चालान कटेगा। लेकिन, पुलिस अधिकारी ने चुटीले अंदाज में मजाक करते हुए गाड़ी पर बैठे बच्चे का हाल-चाल पूछा, उसे एक प्यारा सा गिफ्ट दिया और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
![]()
पुलिस ऑफिसर ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @bhagwat_prasad_pandey)
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर पुलिस की सख्ती या चालान काटने के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। मामला रात की गश्त का है, जहां एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सड़क पर गुजर रही एक ऊंट गाड़ी को रोकते नजर आते हैं। वीडियो की शुरुआत में पुलिस अधिकारी चुटीले अंदाज में कहते हैं, "कौन भागा जा रहा है? हेलमेट कहां है तुम्हारा? गाड़ी रोको... तुम्हारे ऊंट का हेलमेट कहां है?" पहली नजर में ऐसा लगता है मानो कोई सख्त कार्रवाई होने वाली है, लेकिन अगले ही पल माहौल पूरी तरह खुशनुमा हो जाता है।
पुलिस अधिकारी ऊंट गाड़ी के पास पहुंचकर उस पर बैठे छोटे बच्चे और उसके पिता से बेहद आत्मीयता से बातचीत करते हैं। वे बच्चे का हाल-चाल पूछते हैं और अपने सहयोगी से एक गिफ्ट बॉक्स मंगवाकर बच्चे को सौंपते हैं। गिफ्ट देते हुए अफसर बच्चे को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह देते हैं और कहते हैं कि खूब पढ़ाई करो और बड़ा होकर पापा को गाड़ी में बिठाओ। बातचीत के दौरान पुलिस अफसर चुटकी लेते हुए कैमरे की ओर देखकर कहते हैं कि अगर आपको बिना रजिस्ट्रेशन, बिना नंबर प्लेट और बिना बीमा के गाड़ी चलानी है, तो ऐसी गाड़ी में चलिए। अगर मोटर कार में चलेंगे तो सब कागजात पूरे कराने पड़ेंगे। जाते-जाते पुलिस अधिकारी ने हाथ जोड़कर और जय हिंद बोलकर ऊंट गाड़ी वाले को मुस्कुराते हुए विदा किया। देखें वीडियो...
पुलिस अधिकारी ने जीता दिल
इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स पुलिस अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bhagwat_prasad_pandey' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि खाकी का यह मानवीय चेहरा समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और बढ़ाता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article