August 16, 2026

'कंडोम' एड से हुई टॉक्सिक के गाने 'तबाही' की तुलना, अब यश ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

'कंडोम' एड से हुई टॉक्सिक के गाने 'तबाही' की तुलना, अब यश ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Yash Slam Trolls: यश ने अपनी मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' में कई इंटीमेट सीन्स दिए हैं. उन्होंने तबाही गाने में जो इंटीमेट सीन्स दिए हैं, उसकी तुलना कंडोम एड से की जा रही है, जिसपर अब यश ने चुप्पी तोड़ी है.

Yash Slam Trolls: यश ने अपनी मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' में कई इंटीमेट सीन्स दिए हैं. उन्होंने तबाही गाने में जो इंटीमेट सीन्स दिए हैं, उसकी तुलना कंडोम एड से की जा रही है, जिसपर अब यश ने चुप्पी तोड़ी है.

author-image

New Update

yash (1)

yash

Yash Slam Trolls: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. खासतौर पर फिल्म के गानों और सामने आए विजुअल्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. फिल्म के गाने ‘तबाही’ में यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री और इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई.

जी हां, गाना रिलीज होने के बाद जहां कुछ फैंस ने दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ की वहीं कुछ लोगों ने इन सीन्स को लेकर सवाल भी उठाए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यश और कियारा को ट्रोल किया. कुछ लोगों ने तो इन सीन्स की तुलना कंडोम के एड तक से कर दी. वहीं अब यश ने इन कमेंट्स पर अपना रिएक्शन दिया है.

‘कंडोम का एड करूंगा तो पैसे लेकर करूंगा’

यश हाल ही में टीवी शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. इस दौरान उनसे ‘टॉक्सिक’ के गाने ‘तबाही’ और उसमें दिखाए गए इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही चर्चा के बारे में सवाल किया गया. जब उनसे सोशल मीडिया पर किए जा रहे ‘कंडोम एड’ वाले कमेंट्स को लेकर पूछा गया, तो यश ने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. एक्टर ने कहा कि अगर उन्हें कभी कंडोम का एड करना होगा तो वो उसके लिए पैसे लेकर करेंगे. उनका इशारा इस बात की ओर था कि वो किसी भी तरह का एड फ्री में नहीं करेंगे. यश का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े. एक्टर ने ट्रोलिंग को सीरियस से लेने के बजाय अपने मजाकिया अंदाज से इसका जवाब दिया.

‘फिल्म में अश्लीलता नहीं है’

यश से जब ‘टॉक्सिक’ में दिखाए जा रहे बोल्ड और स्टीमी सीन्स को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने फिल्म में अश्लीलता होने की बात से इनकार किया. एक्टर ने कहा कि अश्लीलता एक गलत चीज है और उनकी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म में उन्होंने किस तक नहीं किया है. यश के मुताबिक, हर चीज की एक सीमा होती है और फिल्म की टीम उस मर्यादा को अच्छी तरह समझती है. उन्होंने कहा कि ऐसे सीन्स को एस्थेटिक तरीके से शूट किया जाना चाहिए ताकि वो स्क्रीन पर खूबसूरत दिखाई दें. उनका मानना है कि सिनेमा में किसी सीन को किस तरह दिखाया जाता है ये फिल्ममेकर और क्रिएटर्स के विजन पर निर्भर करता है. इसी विजन और प्रेजेंटेशन को वो सिनेमा का असली जादू मानते हैं.

‘तबाही’ गाने ने रिलीज होते ही मचाई हलचल

‘टॉक्सिक’ का गाना ‘तबाही’ सामने आने के बाद से ही फिल्म की चर्चा और तेज हो गई है. गाने में यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन्स ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. कुछ दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री पसंद आई, जबकि कुछ यूजर्स ने सीन्स की आलोचना की. इसी दौरान सोशल मीडिया पर मीम्स और तरह-तरह के कमेंट्स भी देखने को मिले. हालांकि, ट्रोलिंग के बावजूद गाने को लेकर लोगों की दिलचस्पी कम नहीं हुई है. फिल्म के विजुअल्स और यश के नए अंदाज को लेकर फैंस लगातार चर्चा कर रहे हैं. 

26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

यश और कियारा आडवाणी स्टारर ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म के गाने और प्रोमोशनल कंटेंट लगातार चर्चा में हैं. 

ये भी पढ़ें: Explainer: आखिर 50 की उम्र में भी जवां कैसे दिखते हैं स्टार्स? यहां पर जानिए इसके पीछे की वजहें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें