July 12, 2026

अकोला फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन की पहल, ड्राय नीडलिंग तकनीक पर विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण| Navbharat Live

अकोला फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन की पहल, ड्राय नीडलिंग तकनीक पर विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन

सार

Akola Physiotherapy Training: अकोला फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ड्राय नीडलिंग कार्यशाला में क्लिनिकल उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। 

akola dry needling workshop physiotherapists training

Teachers Meeting Akola (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

विस्तार

Akola Physiotherapy Association: अकोला फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन की ओर से शहर में तीन दिवसीय ड्राय नीडलिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। रायज़िंग सन सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र कोर्स ड्राय नीडलिंग के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्टों ने भाग लेकर आधुनिक उपचार पद्धति का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला में बेंगलुरु के प्रख्यात ड्राय नीडलिंग विशेषज्ञ शुभंजन दास ने मुख्य मार्गदर्शक के रूप में ड्राय नीडलिंग तकनीक के वैज्ञानिक सिद्धांत, सुरक्षित उपयोग, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा मांसपेशियों एवं अस्थिसंधि संबंधी विकारों के उपचार में इसके प्रभावी उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

अकोला में अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र कोर्स

उन्होंने प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष हैंड्सऑन प्रशिक्षण भी प्रदान किया, जिससे उन्हें क्लिनिकल अनुप्रयोग और रोगी उपचार से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी फिजियोथेरेपिस्टों ने बताया कि इस कार्यशाला से उनके पेशेवर ज्ञान और चिकित्सकीय कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: किसनराव हुंडीवाले हत्याकांड: हाईकोर्ट ने उम्रकैद पर रोक लगाने से किया इनकार

कार्यक्रम में एसो. के अध्यक्ष दर्शन लढ्ढा ने शुभंजन दास का स्वागत एवं सम्मान किया तथा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी फिजियोथेरेपिस्टों के ज्ञान और कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

ड्राय नीडलिंग की आधुनिक तकनीक सीख रहे फिजियोथेरेपिस्ट

कार्यक्रम का परिचय एवं संचालन शिरीन देशमुख ने किया। कार्यशाला की सफलता में एसो. के अध्यक्ष दर्शन लढ्ढा, सचिव प्रणव पाथरकर, सहसचिव दुर्गा लढ्ढा, कोषाध्यक्ष विद्याधर वणवे, जनसंपर्क प्रमुख मेघना गांधी सहित एसो. के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Follow Navbharatlive whatsapp