August 15, 2026

बाड़मेर में मंत्री के.के. विश्नोई ने किया ध्वजारोहण: मार्च पास्ट की ली सलामी; सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी - Barmer News

बाड़मेर जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस आदर्श स्टेडियम में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ध्वजारोहण करके मार्च पास्ट की सलामी ली। शहीदों के परिवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ जिले भरे में अलग-

.

इससे पहले शुक्रवार नाइट में महावीर टाउन हाल में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक नाइट में 249 कलाकारों ने समूह डांस, लोकगीत, भक्ति नृत्य नृत्य नाटिका, एकल गायन एवं समूह गान की प्रस्तुतिया दी।

करीब 93 मिनट में कलाकारों ने 17 प्रस्तुतियां दी गई। इसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

तस्वीरों में देख स्वतंत्रता दिवस….

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण।

पुलिस समेत अलग-अलग टुकड़ियों ने की परेड।

पुलिस समेत अलग-अलग टुकड़ियों ने की परेड।

देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद के परिवार के लोग।

देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद के परिवार के लोग।

जिले में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 113 जनों को मंत्री ने सम्मानित किया।

जिले में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 113 जनों को मंत्री ने सम्मानित किया।

शुक्रवार को पानी इकट्‌ठा होने वाली जगह पर रेत डालकर लेवलिंग की गई।

शुक्रवार को पानी इकट्‌ठा होने वाली जगह पर रेत डालकर लेवलिंग की गई।

शनिवार को जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री के.के. विश्नोई सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य समारोह में इस बार मार्च-पास्ट परेड कमांडर पुलिस एसआई दिनेश के नेतृत्व में आरएसी, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी मिक्स दल एवं एनसीसी गर्ल्स की प्लाटूंस शामिल हुए।

सांस्कृतिक नाइट में 17 प्रस्तुतियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत शुक्रवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में रात में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के कलाकारों ने देशभक्ति, राजस्थान की लोक संस्कृति, नारी शक्ति एवं वीरता की गौरवगाथाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रोग्राम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद भक्ति नृत्य, राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम’, राजस्थानी लोकनृत्य ‘घूमर’, भवाई नृत्य ‘पधारो राजस्थान री’, नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों तथा विभिन्न लोकनृत्यों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की मनोहारी छटा प्रस्तुत की।

प्रोग्राम में एसपी चूनाराम जाट, एसडीएम यथार्थ शेखर, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, टीचर, स्टूडेंट एवं शहरवासी उपस्थित रहे।