August 15, 2026

पेट्रोल, गैस, खाद की कमी नहीं; लालकिले से पीएम मोदी बोले- देश मजबूत स्थिति में

पेट्रोल, गैस, खाद की कमी नहीं; लालकिले से पीएम मोदी बोले- देश मजबूत स्थिति में

Aug 15, 2026 08:35 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी ने लालकिले से कहा कि देश के पास ना तो पेट्रोल कम है और ना ही गैस। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ डराना है। लेकिन देश मजबूत स्थिति में है। 3000 रुपये में मिलने वाली यूरिया 300 रुपये में दी जा रही है।

Pm Modi

पेट्रोल, डीजल, गैसी किसी चीज की कमी नहीं, बोले पीएम मोदी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले पर तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि कोविड से लेकर पश्चिम एशिया के संकट तक, कुछ लोगों का काम केवल डराना है। लेकिन देश आज मजबूत स्थिति में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, खाद और गैस की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को डराने में मजा आता है लेकिन 2014 के बाद से 12 साल में जो योजना तैयार की गई है, उससे देश किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार रहता है।

पीएम मोदी ने कहा, लोगों को डारने में लोगों को मजा आता था। वैक्सीन नहीं मिलेगी। गैस नहीं मिलेगी, डीजल नहीं मिलेगी। फर्टिलाइजर नहीं मिलेगा। लोगों को डराने में लोगों को आनंद आ रहा है। देश ने देख लिया कि पिछले 10-12 साल की योजना रंग ला रही है और इतने बड़े संकटों के बाद भी संकट के समय में देश अपने पैरों पर खड़ा रहा। देश में गैस भी है, पेट्रोल भी है और यूरिया भी है।

300 में मिल रही 3000 रुपये की यूरिया

प्रधानमंत्री ने कहा, यूरिया के दाम दुनिया में तीन हजार रुपये पहुंच गए। आज भी हम किसानों को मजबूर नहीं कर रहे। हम किसानों को सिर्फ 300 रुपये में दे रहे हैं। इतना ही नहीं डीएपी का रेट 5000 पहुंच चुका है। इसलिए 1350 रुपये में डीएपी मिल रही है। एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात कर रहा था। दुनिया देख रही है कि एक दशक में ग्लोबलाइजेशन बोलना ही बंद कर दिया। दुनिया का हर देश अपने अपने मिजाज की ओर गया है।

संशाधनों का वेपनाइजेशन

पीएम मोदी ने कहा, संकट के काल में कुछ लोगों ने संशाधनों को वेपनाइज करने का खेल खेला है। संशाधनों का वेपनाइजेशन किया जा रहा है। पेट्रोल, डीजल, दवाइयां और भूभाग को भी वेपनाइज किया जा रहा है। ऐसे समय अगर हम आत्मनिर्भर के मंत्र को लेकर ना चले होते तो ऐसी चुनौतियों का सामना कैसे कर पाते। ट्रेड एग्रीमेंट बहुत बड़ा अवसर है। एमएसएमई को कहना चाहूंगा कि इस मौके को छोड़ना नहीं है। हमें दुनिया में जो मिलता है उससे अच्छा और सस्ता देना होगा।

पहली बार बजा वंदेमातरम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में पहली बार 'वंदे मातरम्' गाया गया। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की विरासत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य समारोह में लाल किले की प्राचीर पर की गई पुष्प सज्जा के केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज और उसके दोनों ओर हिंदी में 'वंदे मातरम्' लिखा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभक्ति के जोश और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया।