August 14, 2026

राज्य संग्रहालय में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति कार्यक्रम: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत चित्रकला, रंगोली और मानव श्रृंखला से जागरूकता का संदेश - Lucknow News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Har Ghar Tiranga Campaign | Lucknow State Museum Painting Rangoli Event

राज्य संग्रहालय में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति कार्यक्रम:'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत चित्रकला, रंगोली और मानव श्रृंखला से जागरूकता का संदेश

लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राज्य संग्रहालय में देशभक्ति का रंग देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 14 अगस्त को चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। किसी ने तिरंगे को अपनी पेंटिंग में उतारा तो किसी ने रंगोली के जरिए देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में 102 और रंगोली प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक कॉलेज, लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, श्री बालाजी इंटरनेशनल स्कूल, बाल निकुंज इंटर कॉलेज समेत कई स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए।

जूनियर वर्ग में आरिका अव्वल

चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल जेल रोड की आरिका सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। श्री बालाजी इंटरनेशनल स्कूल की मरियम शुऐब दूसरे और बाल निकुंज इंटर कॉलेज की आयत खान तीसरे स्थान पर रहीं। दिव्यानी सिंह, अदिति सिंह, प्रकुल पटेल और तनुश्री को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।

सीनियर वर्ग में रिद्धिमा प्रथम

सीनियर वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल जेल रोड की रिद्धिमा चौधरी ने पहला पुरस्कार जीता। लखनऊ पब्लिक कॉलेज राजाजीपुरम की सौभाग्य श्रीवास्तव दूसरे और लखनऊ पब्लिक स्कूल की अग्रिमा पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। सिन्धु दुबे को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग पहले, लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल दूसरे और लखनऊ पब्लिक स्कूल जेल रोड तीसरे स्थान पर रहा। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सेक्टर-ई और बाल निकुंज इंटर कॉलेज को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।

मानव श्रृंखला में दिया एकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। बच्चों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्य संग्रहालय में भारत विभाजन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विभाजन के दौरान हुए विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष की ऐतिहासिक यादों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के जरिए नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से परिचित कराया गया।

.