August 14, 2026

चमोली टनल हादसा: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

चमोली टनल हादसा: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Chamoli Tunnel Incident: उत्तराखंड के चमोली में सुरंग धंसने से अब तक करीब 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार सुबह सीएम धामी भी घटनास्थल पर पहुंचे. खराब मौसम के बीच उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली.

Chamoli Tunnel Incident: उत्तराखंड के चमोली में सुरंग धंसने से अब तक करीब 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार सुबह सीएम धामी भी घटनास्थल पर पहुंचे. खराब मौसम के बीच उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली.

author-image

New Update

Chamoli tunnel incident CM Dhami reaches

घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी.

Chamoli Tunnel Incident: उत्तराखंड के चमोली में सुरंग धंसने से अब तक करीब 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है. कल रात से ही सुरक्षा एजेंसियां रेस्क्यू अभियान चला रही हैं. इसी बीच शुक्रवार सुबह सीएम धामी भी घटनास्थल पर पहुंचे. खराब मौसम के बीच उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली.

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की सुरंग में बीती रात बड़ा हादसा हो गया था. चमोली के पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन सुरंग अचानक धंस गई. उस समय अंदर 22 मजदूर काम कर रहे थे. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया. अब तक हॉस्पिटल में  7 मजदूरों की मौत हो चुकी है. अगले ही दिन यानी 14 अगस्त को सुबह सीएम धामी भी घटनास्थल पहुंचे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पिपलकोटी में बन रही सुरंग के अंदर फंसे मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान का मौके पर जाकर जायजा लिया. निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री बचाए गए घायल मजदूरों से मिलेंगे और उनका हाल-चाल जानेंगे. हालांकि खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है.

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami conducts an on-site inspection of the rescue operation underway to safely evacuate the workers trapped inside the under-construction tunnel at Pipalkoti, Chamoli.
Last night, water and debris entered the under-construction THDC tunnel at… pic.twitter.com/fi4LH1JUlj

— ANI (@ANI) August 14, 2026

सुरंग में घुसा था पानी और मलबा 

चमोली में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की सुरंग मायापुर में बन रही है. लैंड स्लाइड के चलते कल रात THDC सुरंग में पानी और मलबा घुस गया था. प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और दूसरी एजेंसियों से बचाव अभियान चला रही हैं. सीएम धामी ने अभियान के प्रगति की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए. 

यह भी पढ़ें: CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र, THDC टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान के दिए निर्देश, हेल्पलाइन नंबर जारी

बेहद खराब है मौसम

घटनास्थल यानी पीपलकोटी में इस समय मौसम काफी खराब है. खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी पहुंचे. प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी मुश्किल परिस्थितियों में हो सकी. मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. 

जांच एजेंसियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके उपरांत मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे. सीएम धामी का कहना है कि  टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: चमोली हादसा: टनल के अंदर कैसे भर गया पानी और मलबा? सामने आई बड़ी वजह

क्या बोले सीएम धामी?

चमोली टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां काम कर रहे 22 लोगों में से 3 को छोड़कर बाकी सभी को बचा लिया गया है. घायल कर्मचारियों का इलाज किया जा रहा है. NDRF, SDRF, ITBP, राज्य आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन समेत सभी एजेंसियां ​​यहां काम कर रही हैं. राज्य मंत्री भरत सिंह चौधरी कल से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं. यहां काफी पानी और मलबा है. मैंने छत्तीसगढ़ और झारखंड के CM से बात की है क्योंकि कर्मचारी उन्हीं राज्यों के हैं. हमारी पहली प्राथमिकता सुरक्षित बचाव है.

#WATCH | On Chamoli tunnel rescue, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "Except for three people, out of 22 people who were working here, have been rescued. The injured workers are being given medical treatment. All agencies, including NDRF, SDRF, ITBP, State Disaster… pic.twitter.com/Pm4BXLOZIn

— ANI (@ANI) August 14, 2026