राजनांदगांव में दैनिक भास्कर की तरफ से शनिवार को पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्
.
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दैनिक भास्कर के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले जहां सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग 100 होती थी, वह अब बढ़कर 500 तक पहुंच गई है। यह राजनांदगांव में प्रतिभाओं के लगातार बढ़ते ग्राफ का प्रमाण है।

पिछले साल के मुकाबले 5.31% की बढ़ोतरी
डॉ. रमन सिंह ने सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों का उल्लेख करते हुए बताया कि, इस साल 10वीं का परिणाम 89.41% रहा, जो पिछले साल से 21% अधिक है। इसी तरह 12वीं का परिणाम 87.56% दर्ज किया गया, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 5.31% की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, स्कूल संचालकों और शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से संचालित आवासीय कोचिंग, ऑनलाइन कक्षाएं, करियर काउंसलिंग और कमजोर विषयों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं जैसी पहलों की भी सराहना की।

बच्चों के भविष्य को लेकर दी सलाह
विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि, 10वीं, 11वीं और 12वीं का समय जीवन का सबसे बहुमूल्य समय होता है, यहीं से जीवन की दिशा तय होती है। यदि आप केवल 'रील्स' बनाने में ही लगे रहेंगे, तो जीवन में कभी डॉक्टर, इंजीनियर या वकील नहीं बन पाएंगे।

मोबाइल से दूरी बनाने की अपील
उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि, वे मोबाइल से दूरी बनाएं। जिला प्रशासन और पालकों के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का सही लाभ उठाकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे JEE, NEET, Civil Services) में राजनांदगांव का नाम रोशन करें।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में कलेक्टर जितेंद्र यादव, राजगामी संपदा अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, विभा साहू दैनिक भास्कर अमित मालवीय इवेंट मैनेजर छत्तीसगढ़ दीपक मिश्रा यूनिट हेड भिलाई उमेश निवल, मुकेश साहू ,जितेंद्र सिंह राजपूत, सूरज यादव, गौरव श्रीवास्तव उपस्थित थे इन प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थी हुए सम्मानित
संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, राजनांदगांव युगान्तर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव गायत्री विद्या पीठ संगम चौक, राजनांदगांव रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल, राजनांदगांव दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल, खैरझिटी वेस्लीयन इंग्लिश/हिंदी मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रंगकठेरा कला पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय ठाकुर प्यारेलाल सिंह सर्वेश्वर उत्कृष्ट माध्यमिक शाला सर्वेश्वर म.न.पा. उत्कृष्ट विद्यालय महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय आदर्श कन्या उ.मा. शाला महन्त राजा बलराम दास शास. उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पेंड्री समारोह के अंत में सभी होनहार छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट यूनिफॉर्म में सजे बच्चों के चेहरे पर अपनी इस सफलता की खुशी साफ देखी जा सकती थी।