August 12, 2026

'पति जो मांगते हैं, हम देते हैं...' सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर बयानबाजी के बीच कही बड़ी बात

'पति जो मांगते हैं, हम देते हैं...' सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर बयानबाजी के बीच कही बड़ी बात

Sunita Ahuja on Married Life: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने शादीशुदा लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि हम पत्नियों ने अपने पतियों को बिगाड़ रखा है. हम उनका सब काम करते हैं. हमारी जिंदगी का मतलब सिर्फ पति और बच्चे नहीं हैं.

Sunita Ahuja on Married Life: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने शादीशुदा लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि हम पत्नियों ने अपने पतियों को बिगाड़ रखा है. हम उनका सब काम करते हैं. हमारी जिंदगी का मतलब सिर्फ पति और बच्चे नहीं हैं.

author-image

New Update

Sunita Ahuja (7)

Sunita Ahuja Photograph: (Pinkvilla Lifestyle Plus Youtube)

Sunita Ahuja on Married Life: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह गोविंदा को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दे चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने गोविंदा को लेकर कहा कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी हैं. अब इसी बीच उन्होंने एक और बड़ा स्टेटमेंट दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में पति-पत्नी की पारिवारिक लाइफ को लेकर कहा कि औरतें शादी के बाद जिंदगी जीना बंद कर देती हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. उनका कहना है कि पत्नियों का मकसद पति और बच्चों की देखभाल करना नहीं होता है. वह खुद के लिए भी जी सकती हैं और अपनी खुशियों के लिए फैसले ले सकती हैं. 

'पति जो मांगते हैं, हम देते हैं...'

इंटरव्यू में सुनीता से पूछा गया कि इंडियन सोसाइटी में औरतें ही क्यों सबकी देखभाल करती हैं. इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम पत्नियों ने अपने पतियों को बिगाड़ के रखा है, जो वो मांगते हैं, हम देते हैं. उन्होंने कहा,  'हम पत्नियां ही हैं ना जिन्होंने अपने-अपने पतियों को बिगाड़ रखा है, वो जो मांगते हैं, हम देते हैं और उनकी जरूरतें पूरी करते हैं. मैं भी यही करती थी.'

उन्होंने आगे कहा कि भारत में पत्नियों की ड्यूटी मानी जाती है कि वो अपने पतियों को जूते-मोजे पहनाएंगी. उनके पैर दबाएंगी और उनके लिए कपड़े तैयार करेंगी.' उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पत्नियों को अपने पतियों के लिए यही काम करना चाहिए. उनका कहना है कि सिर्फ महिलाएं ही घर के काम क्यों करें? घर पर पति क्या करते हैं? वो सिर्फ सोफे पर बैठते हैं और खाते-पीते रहते हैं.

'हमारी जिंदगी का मतलब सिर्फ पति और बच्चे नहीं'

सुनीता ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि महिलाओं की लाइफ सिर्फ पति और बच्चों के इर्द-गिर क्यों होती है. उन्होंने कहा, 'हमारी जिंदगी का मतलब सिर्फ पति और बच्चे नहीं हैं. घरवालों का ख्याल रखना पत्नियों की जिंदगी का हिस्सा है ना कि पूरी जिंदगी है.' आपको बता दें कि सुनीता का यह बयान उस बीच आया जब उनकी शादीशुदा लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रही है. ऐसे में देखना होगा कि गोविंदा इस पर कोई रिएक्शन देते हैं या नहीं. 

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा वरदान, एविक्शन के बाद भी बने रहेंगे शो में, जानिए कैसे?

सुनीता ने कहा था- 'गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी हैं'

दरअसल, गोविंदा कुछ दिन पहले एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ देखे गए थे. सुनीता से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गोविंदा की बुद्धि भष्ट हो चुकी है. सुनीता ने कहा था कि एक कहावत सुनी है- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि.’ और उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. इसलिए यह सब करता है. क्या बोले अब? उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली थी. कई लोगों का कहना था कि सुनीता गोविंदा को लेकर ऐसे कई बयानबाजी कर चुकी हैं. 

59 की उम्र में सुनीता रहीं बॉलीवुड डेब्यू 

सुनीता आहूजा 59 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. गोविंदा की पत्नी फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर के बैनर 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' के तहत बन रही फिल्म में नजर आएंगी. सबसे खास बात यह इस फिल्म से ही उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी डेब्यू कर रहे हैं. सुनीता फिल्म में अपने अपने बेटे की मां रोल करती हुई दिखाई देंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म जल्द ही रिलीज हो सकती है. हालांकि, मेकर्स की ओर से डेट अनाउंस नहीं की गई है.ऐसे में सुनीता के चाहने वाले उन्हें लॉक अप 2 के बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 

ये भी पढ़ें: Explainer: सीरीज से कितनी अलग होने वाली है 'Mirzapur' फिल्म? कालीन भैया से मुन्ना तक जानें पूरा कनेक्शन