August 12, 2026

आंखें लाल थीं, लड़खड़ाते हुए फ्लोर पर बैठा... एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट की हरकतों का हुआ खुलासा

आंखें लाल थीं, लड़खड़ाते हुए फ्लोर पर बैठा... एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट की हरकतों का हुआ खुलासा

Air India Flight Turbulence Case: एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री का कहना है कि जब पायलट विमान में सवार हुआ तब उसकी आंखें लाल थी और वह नशे में लग रहा था.

Air India Flight Turbulence Case: एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री का कहना है कि जब पायलट विमान में सवार हुआ तब उसकी आंखें लाल थी और वह नशे में लग रहा था.

author-image

New Update

Air India Phuket  Delhi Flight

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट की हरकतों का हुआ खुलासा Photograph: (Social Media)

Air India Flight Turbulence Case: एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में 4 अगस्त को हुए टर्बुलेंस के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक 300 फीटे नीचे आने की खबरों ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था. इस घटना में क्रू मेंबर समेत कई यात्री घायल हुए थे. इस बीच मंगलवार को पायलट का दूसरा डॉप टेस्ट भी पॉजिटिव आया. इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने मंगलवरा को बताया कि उड़ान भरने से पहले पायलट "नशे में लग रहा था".

पायलट का मारिजुआना टेस्ट आया पॉजिटिव

एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में इस यात्रा का बयान शामिल किया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यह दावा तब सामने आया जब पायलट-इन-कमांड (PIC) का मारिजुआना के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया. बता दें कि 4 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी.

  • इस घटना में 20 यात्री और चार क्रू मेंबर्स घायल हो गए थे. इस घटना को गंभीर मानते हुए एयरक्राफ्टा एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने इसकी जांच शुरू की.
  • स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत, दिल्ली में लैंडिंग के बाद फ्लाइट के दोनों पायलटों का साइकोएक्टिव पदार्थों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाना था.

दोनों टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया पायलट

बता दें कि पीआईसी के शुरुआती टेस्ट का नतीजा कन्फर्म नहीं था; सरकार के पहले बयान में  कहा गया कि था कि ड्रग टेस्ट का नतीजा "नॉन-नेगेटिव" आया है. नतीजों से पता चला कि कन्फर्मेशन टेस्ट की जरूरत है.

  • इसके बाद, पायलट का सैंपल एक तय लेबोरेटरी में भेजा गया. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि एक अधिकारी ने बताया, "जिस पायलट की बात हो रही है, वह कन्फर्मेटरी टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है. वह मारिजुआना के लिए पॉजिटिव पाया गया."
  • इस जानकारी के बाद, फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में अपने भाई के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री ने एनडीटीवी को बताया कि प्लेन के उड़ान भरने से पहले ही पायलट-इन-कमांड साफ तौर पर नशे में लग रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में उतरने के बाद पायलट ने यात्रियों से कुछ भी रिकॉर्ड न करने को कहा और कहा कि एक छोटी सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है.

'लाल थीं पायलट की आंखें'

यात्री ने न्यूज चैनल को बताया, "मैं और मेरा भाई फ्लाइट में  चढ़ने वाले आखिरी यात्री थे और पायलट भी हमारे साथ ही चढ़ा था. मैंने उससे पूछा कि क्या फ्लाइट समय पर है या हमें देर हो गई है. उसने बहुत धीरे जवाब दिया और उसकी आंखें लाल थीं. मैंने अपने भाई से कहा कि वह नशे में लग रहा है, और आप सब जानते हैं कि उसके बाद क्या हुआ."

  • यात्री ने कहा कि यह पक्का करने का कोई तरीका नहीं था कि मामला इतना गंभीर है या नहीं कि फ्लाइट में न चढ़ा जाए. यात्री ने बताया कि उन्हें यह भी याद आया कि घटना के बाद जब उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की और बताया कि पायलट नशे में लग रहा था, तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था.
  • सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान आरोपी पायलट बाथरूम गया. इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत उसने केबिन अटेंडेट को बुलाया और उसे अपनी सीट पर बैठने को कहा. लेकिन केबिन अटेंडेंट इस तरह के हालात को संभालने में सक्षम नहीं थी. इस दौरान पायलट केबिन क्रू को लगातार प्रताड़ित करता रहा.

लड़खड़ाते हुए फ्लोर पर बैठ गया था पायलट

सूत्रों ने बताया कि स्टॉल वॉर्निंग के दौरान पायलट लड़खड़ाते हुए कॉकपिट के फ्लोर पर बैठ गया. इसी दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे आ गया था. सूत्रों ने बताया कि लैंडिंग के बाद पायलट ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था.

ये भी पढ़ें: फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के पायलटों के डोप टेस्ट का इंतजार, ड्यूटी रोस्टर से हटाया, जानें पूरा मामला

घटना की जांच कर रहे एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि पायलट को सीसीटीवी से मॉनिटर किया जा रहा था. इस दौरान पायलट को बैठने के लिए भी मदद की जरूरत पड़ रही थी. यही नहीं पायलट को अपना यूरिन देने के लिए भी एएआईबी के अधिकारी की मदद की जरूरत पड़ी थी.

ये भी पढ़ें: नशे में विमान उड़ा रहा था पायलट, एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा; 300 फीट नीचे आ गया था प्लेन

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें