आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. संगीत नाइट में आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और करण जौहर जैसे बड़े सेलेब्स ने अपने डांस से समां बांध दिया.
Written By : एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क | Edited By: Diksha Sharma | Updated at : 11 Jul 2026 07:48 PM (IST)
इन सितारों ने लगाए चार चांद
Source : Karan Johar Instagram
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा आज यानी 11 जुलाई को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं. आकांक्षा और शरण की संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. संगीत नाइट में आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और करण जौहर जैसे बड़े सेलेब्स ने अपने डांस से समां बांध दिया.
जाह्नवी कपूर ने 'शावा शावा' पर किया डांस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जाह्नवी कपूर और करण जौहर स्टेज पर आग लगाते दिख रहे हैं. दोनों ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के सुपरहिट गाने 'शावा शावा' पर जबरदस्त डांस किया.
इतना ही नहीं, करण जौहर ने अकेले स्टेज संभालते हुए सलमान खान के आइकॉनिक गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर उनका मशहूर 'तौलिया डांस' रीक्रिएट किया. करण का ये अंदाज देखकर वहां मौजूद सभी मेहमान जोर-जोर से हूटिंग करने लगे.
आलिया भट्ट ने लूटी महफिल
आकांक्षा रंजन कपूर की सबसे पक्की सहेली आलिया भट्ट भी इस जश्न में पूरी तरह डूबी नजर आईं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर आग की फैल गया है.
यह भी पढ़ें: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इसमें आलिया, दुल्हन की बहन अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील के साथ फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'माही वे' पर डांस करती नजर आ रहीं. इसके अलावा उन्होंने वाणी कपूर और पूरे गैंग के साथ मिलकर 'पनवाड़ी' गाने पर भी ठुमके लगाए.
कब होगी आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी?
बता दें कि आकांक्षा और शरण साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा. अब ये कपल 11 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध रहा है. वहीं, 12 जुलाई को दोनों एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु फिल्म 'लेनिन' ने गाड़े झंडे, 'मां इंति बंगारम' समेत 13 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
और पढ़ें
Published at : 11 Jul 2026 07:48 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola