August 11, 2026

ईरानी हमले का खौफ... जब फूड ट्रक में छिपकर एयरफोर्स वन से निकले थे ट्रंप, फिर बदला था विमान

ईरानी हमले का खौफ... जब फूड ट्रक में छिपकर एयरफोर्स वन से निकले थे ट्रंप, फिर बदला था विमान

Aug 11, 2026 09:10 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इस पूरे ऑपरेशन को इतना गुप्त रखा गया कि अमेरिकी मीडिया और कुछ अधिकारियों को भी यही लग रहा था कि ट्रंप पुराने बोइंग 747 में ही सवार हैं। अब इस सीक्रेट ऑपरेशन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

How Trump thwarted Iranian assassination threat

जब फूड ट्रक में छिपकर एयरफोर्स वन से निकले थे ट्रंप

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान कर लिया था। अमेरिका के मुताबिक इस बार ईरान ट्रंप के तुर्के दौरे पर उन्हें निशाना बनाने वाला था। इस खतरे से सूचना मिलते ही ट्रंप को बेहद फिल्मी तरीके से बचाया गया था। इस सीक्रेट ऑपरेशन को लेकर हाल ही कुछ हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं। दावा है कि पिछले महीने नाटो शिखर सम्मेलन के सिलसिले में तुर्की के अंकारा गए ट्रंप पर ईरानी समर्थित गुटों द्वारा हत्या की साजिश का खतरा मंडरा रहा था। इस खतरे के बीच ट्रंप को कतर से मिले बोइंग 747-8 विमान के बजाय एक छोटे C-32A सैन्य विमान से गुप्त रूप से बाहर निकाला गया।

वाशिंगटन पोस्ट की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीक्रेट ऑपरेशन में ट्रंप को अंकारा एयरपोर्ट से बाहर निकालने के लिए एक फूड कैटरिंग यानी कंटेनर ट्रक का इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट में एक अज्ञात अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि कैसे पूरी दुनिया को झांसा देने के लिए यह कदम उठाया गया

सबको दिया चकमा

रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए ट्रंप सबसे पहले टीवी कैमरों के सामने अपने बोइंग 747 यानी एयर फोर्स वन में घुसते हैं। हालांकि ट्रंप के प्लेन में जाने के कुछ ही मिनटों बाद, पुराने बोइंग विमान से एक कैटरिंग ट्रक को नीचे उतारा गया। लोगों को यह महज एक साधारण फूड ट्रक लगा। लेकिन ट्रंप उसी कैटरिंग कंटेनर में छिपे हुए थे। इसके बाद उन्हें गोपनीय तरीके से बाहर ले जाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक कैटरिंग ट्रक के जरिए ट्रंप को पास खड़े एक छोटे C-32A विमान तक पहुंचाया गया। इसके बाद वे वहां से रवाना हुए। रिपोर्ट के साथ कैटरिंग ट्रक का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में ट्रंप के प्लेन में चढ़ने के बाद कैटरिंग ट्रक को छोटे C-32A विमान की ओर जाते देखा जा सकता है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

पर्दे तक उठाने का इजाजत नहीं

इस पूरे ऑपरेशन की खास बात यह रही कि पूरी दुनिया को यही विश्वास दिलाया गया था कि राष्ट्रपति एयरफोर्स वन विमान में ही सवार हैं। अंकारा से उड़ान भरते समय एयरफोर्स वन में मौजूद पत्रकारों से अपने केबिन की खिड़कियों के पर्दे तक बंद रखने को कहा गया था। बता दें कि इससे पहले भी कई बार ट्रंप को जान से मारने की कोशिश की जा चुकी है। 2024 में चुनावी प्रचार के दौरान एक गोली उन्हें छू कर निकल गई थी।