July 11, 2026

मीटू आंदोलन के बाद कहां गायब हो गए बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी? दोस्त ने आलोक नाथ की बताई सच्चाई

मीटू आंदोलन के बाद कहां गायब हो गए बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी? दोस्त ने आलोक नाथ की बताई सच्चाई

Where is Alok Nath: बॉलीवुड के बाबूजी कहे जाने वाले आलोक नाथ मीटू आंदोलन के बाद फिल्मों और टीवी से गायब हैं. उनके बारे में कई सालों से बहुत कम जानकारी सामने आई है. अब उनके एक दोस्त ने बताया है कि वह कहां और क्या करते हैं.

Where is Alok Nath: बॉलीवुड के बाबूजी कहे जाने वाले आलोक नाथ मीटू आंदोलन के बाद फिल्मों और टीवी से गायब हैं. उनके बारे में कई सालों से बहुत कम जानकारी सामने आई है. अब उनके एक दोस्त ने बताया है कि वह कहां और क्या करते हैं.

author-image

New Update

Aloknath

Where is Alok Nath: बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन को यह जरूर याद होगा. जब भी आलोक नाथ (Alok Nath) का नाम आता था तो मन में एक संस्कारी, सादगी भरे और परिवार को साथ चलने वाले किरदार की छवि उभर जाती थी. हिंदी फिल्मों और टीवी में संस्कारी बाबूजी के नाम से फेमस आलोक नाथ पिछले कई सालों से फिल्म और टीवी की दुनिया से गायब हो गए हैं. 2018 में मीटू आंदोलन के दौरान उन पर कई आरोप लगे थे. जिसके बाद से उन्होंने खुद को लाइमलाइट से दूर कर लिया था. अब उनके बचपन के दोस्त और एक्टर राजेश पुरी ने बताया है कि वह इस समय कहां है और इस मीटू आंदोलन की वजह से उनकी लाइफ पर क्या असर पड़ा.

मीटू विवाद के बाद शोबिज की दुनिया से बना ली थी दूरी

राजेश पुरी ने हाल ही में मीडिया इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने आलोक नाथ  के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि आलोक नाथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से खुद को पूरी तरह दूर कर लिया है. उनके मुताबिक, जब उनके खिलाफ आरोप लग रहे थे. इससे हर कोई हैरान रह गया था क्योंकि आलोक नाथ की पहचान हमेशा एक संस्कारी बाबूजी वाली रही थी. राजेश पुरी ने आलोक नाथ के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने खुद को लोगों से अलग कर लिया. अब वे शायद ही कभी घर से बाहर निकलते हैं और ज्यादातर टाइम अपने घर में ही रहते हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से खुद को अलग कर लिया है. ऐसे में उनके बयान से साफ समझा जा सकता है कि मीट विवाद के बाद आलोक नाथ की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर गहरा असर पड़ा.

शराब पीने आदी थे आलोक नाथ

इतना ही नहीं आलोक नाथ के दोस्त ने इस बातचीत के दौरान उनकी पुरानी आदतों का भी जिक्र किया.उन्होंने कहा कि आलोक नाथ दिल के अच्छे इंसान हैं, लेकिन शराब उनके लिए सबसे बड़ी कमजोरी बन गई थी. राजेश पुरी ने मुताबित,आलोक बहुत साफ दिल के इंसान हैं. हालांकि, अब उन्होंने शराब पीने छोड़ दी है. लेकिन पहले वे बहुत ज्याद शराब पिया करते थे और जिसका असर उनके बिहेवियर में भी साफ दिखाई देता था. उन्हें कोई ऐसी बात बिल्कुल पसंद नहीं थी जो उन्हें परेशान करे और शराब पीने के बाद वह गुस्सा बहुत जल्दी हो जाते थे. उन्होंने खुलासा किया कि वह शराब पीने के बाद एग्रसिव हो जाते थे. हालांकि, शूटिंग के दौरान उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया. 

एक्टिंग से दूर रहने का कर लिया फैसला

राजेश पुरी ने अनुसार, आलोक नाथ ने खुद पूरी तरह से फिल्मी और टीवी इंडस्ट्री से दूर कर लिया है. उन्होंने कई बार उनसे मिलने और फिर से काम करने के लिए कहा था. लेकिन वह हर बार इसे टाल देते हैं. उनके मुताबिक, आलोक नाथ अब ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना भी पसंद नहीं करते. राजेश पुरी ने बताया कि उन्होंने कई बार उन्हें अपने फार्महाउस पर मिलने के लिए बुलाया था. लेकिन वे हर बार कोई न कोई बहाना बना देते हैं. फोन पर बात जरूर हो जाती है. लेकिन मुझे लगता है कि उनका इतना बड़ा टैलेंट बेकार जा रहा है. अब किसी प्रोजेक्ट के लिए कोई ऑफर भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं और घर पर ही रहना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि वह अंदर से गिल्ट महसूस करते हैं इसलिए वह किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रहे. 

इन फिल्मों में आखिरी बार आए थे नजर

आलोक नाथ ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी के लिए कई यादगार किरदार निभाए. उन्होंने पिता, दादा और परिवार के मुखिया जैसे किरदारों से अलग पहचान बनाई. हालांकि पिछले कुछ सालों से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है. वह आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे' में वीरेंद्र मेहरा के किरदार में दिखाई दिए थे. इसके बाद वह 2020 में 'जय मम्मी दी' सीरियल में संजोग लूथरा (संजू जी) का रोल निभाते नजर आए थे. इसके बाद से उन्होंने कोई बड़ा फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं किया. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं डायरेक्टर Sharan Sharma? आकांक्षा रंजन कपूर के बनने जा रहे दूल्हे, जान्हवी कपूर के करियर को दी थी नई उड़ान

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें