August 10, 2026

वजन घटाने के लिए अपनाएँ ये मजेदार लाइफस्टाइल टिप्स

वजन कम करना सुनने में जितना सिंपल लगता है, असल जिंदगी में उतना ही मुश्किल महसूस होता है। आप में से कई लोग महीनों डाइट करते हैं, जिम जाते हैं, चाय-कॉफी कम कर देते हैं, लेकिन वजन एक इंच भी कम नहीं होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वजन सिर्फ खाने कम करने से नहीं, बल्कि पूरे लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव लाने से कम होता है। शरीर में मेटाबोलिज्म, हॉर्मोन्स, नींद, स्ट्रेस, क्रेविंग्स और खाने की टाइमिंग जैसी चीजों का सीधा असर पड़ता है। कई शॉर्ट-टर्म डाइट प्लान इसलिए फेल होते हैं क्योंकि वो आपके नॉर्मल  लाइफ पैटर्न से मेल नहीं खाते। 

इस लेख में आप उन लाइफस्टाइल आदतों को समझेंगे जो सस्टेनेबल हैं, मेडिकली सही हैं, और प्रक्टिकली आपकी रोजाना रूटीन में फिट बैठ जाती हैं।

(और पढ़ें - वजन कम करने के आयुर्वेदिक उपाय)

  1. खाने की वे आदतें जो वजन कम करने में मदद करती हैं
  2. लाइफस्टाइल की वे आदतें जो शरीर में चर्बी जमने से रोकती हैं
  3. रोज़ की एक्सरसाइज जो वजन घटाने में बड़ा रोल निभाती हैं
  4. खाने की वे आदतें जो ज़्यादा खाने से रोकती हैं
  5. वे आदतें जो शरीर की रफ्तार बढ़ाती हैं
  6. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
    • क्या जल्दी रात का खाना खाने से वजन कम होता है?
    • क्या सिर्फ चलने से वजन घट सकता है?
    • क्या प्रोटीन खाने से वजन जल्दी घटता है?
    • क्या ज्यादा पानी पीने से वजन घटता है?
    • क्या सिर्फ डाइट करने से वजन कम हो सकता है?
  7. सारांश

खाने की वे आदतें जो वजन कम करने में मदद करती हैं

सबसे पहले बात करते हैं खाने के तरीके की। अगर आप खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं, तो पेट भरने का संदेश आपके दिमाग तक देर से पहुंचता है। ऐसे में आप ज़रूरत से ज़्यादा खा लेते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि धीरे-धीरे चबाकर खाने से पेट जल्दी भरता है और बेवजह खाने की इच्छा घटती है।

इसके बाद आता है ‘बैलेंस्ड थाली’ का तरीका। अपनी थाली का आधा हिस्सा सब्ज़ियों से भरें, एक हिस्सा प्रोटीन से और बाकी में दाल, रोटी या किसी भी अनाज को रख सकतें हैं। यह तरीका पाचन सुधारने के साथ-साथ आपको ज्यादा देर तक भरा हुआ रखता है, जिससे बार-बार खाना नहीं पड़ता।

प्रोटीन रोज़ के खाने का बहुत जरूरी हिस्सा है। यह आपको जल्दी भूख नहीं लगने देता और शरीर में ताकत भी बनाए रखता है। क्योंकि प्रोटीन पचाने में शरीर थोड़ी ज्यादा मेहनत करता है, जिससे थोड़ी ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है और आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

मैदा, मीठी चीजें, कोल्ड ड्रिंक और पैकेट वाले स्नैक्स जैसे रिफाइंड कार्ब्स पेट और कमर पर चर्बी जल्दी जमा करते हैं। इन्हें कम करना बहुत जरूरी है। जब आप इन्हें घटाते हैं, तो थोड़े ही समय में ही आपका पेट हल्का महसूस होने लगता है।

रात का खाना जल्दी और हल्का खाना भी वजन कम करने में बहुत असरदार होता है। क्योंकि अगर आप देर से खाना खाते है तो पाचन धीमा हो जाता है और अगले दिन पेट भारी लगता है। जल्दी खाना खाने वालों में पेट की चर्बी कम होने के संकेत कई अध्ययनों में मिले हैं।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं)

लाइफस्टाइल की वे आदतें जो शरीर में चर्बी जमने से रोकती हैं

सिर्फ खाना ही नहीं, आपकी पूरी लाइफस्टाइल वजन पर असर डालती है। आपकी नींद कम होने पर शरीर में भूख बढ़ाने वाला हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे आपको दिन में ज्यादा भूख लगती है और मीठा खाने का मन करता है। इसलिए आपको रोज़ 7 घंटे की गहरी नींद वजन घटाने के लिए लेनी बहुत जरूरी है।

तनाव भी आपका वजन बढ़ाने की एक बड़ी वजह है। क्योंकि तनाव बढ़ने पर आपके शरीर में एक हार्मोन बढ़ता है, जो खासकर पेट के पास चर्बी जमा करता है। इसलिए रोज़ कुछ मिनट आराम करने, गहरी सांस लेने या हल्का टहलने की आदत आपके तनाव को कम कर सकती है।

आप अगर खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीते है तो ये भी वजन कम करने में आपकी मदद करता है। क्योंकि पानी पीने से पेट थोड़ा भर जाता है, जिससे आप कम खाते हैं।

(और पढ़ें - वजन कम करने के तरीके)

रोज़ की एक्सरसाइज जो वजन घटाने में बड़ा रोल निभाती हैं

आपका वजन सिर्फ जिम जाने से नहीं घटता है। आपका शरीर पूरा दिन कितना चलता-फिरता है, यह ज्यादा मायने रखता है। आपकी दिनभर की हल्की-फुल्की एक्टिविटी जैसे सीढ़ियाँ चढ़ना, थोड़ा ज्यादा चल लेना, घर के छोटे-छोटे काम करना। इन्हें मिलाकर शरीर बहुत एनर्जी खर्च करता है।

ताकत वाली कसरत यानी प्रोटीन वाली मांसपेशियां बढ़ाने वाले व्यायाम भी आपके लिए बहुत जरूरी हैं। इससे शरीर में कसावट आती है और शरीर आराम की स्थिति में भी ज्यादा ऊर्जा जलाता है। यही वजह है कि इसे लंबे समय के वजन कंट्रोल के लिए सबसे जरूरी माना जाता है।

अगर आप जिम नहीं जा पाते, तो रोज़ 30 से 40 मिनट की तेज़ चाल वाली सैर भी बहुत असर दिखाती है। तेज चलने से दिल की धड़कन थोड़ी बढ़ती है, जिससे शरीर चर्बी का इस्तेमाल ऊर्जा के रूप में करता है।

(और पढ़ें - वजन घटाने के लिए व्यायाम)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Medarodh Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को वजन कम करने के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।

Weight Control Tablets_0

Weight Control Tablets_1

Weight Control Tablets_2

Weight Control Tablets_3

Weight Control Tablets_4

Weight Control Tablets_5

Weight Control Tablets_6

Weight Control Tablets_7

Weight Control Tablets_8

Weight Control Tablets_9

खाने की वे आदतें जो ज़्यादा खाने से रोकती हैं

छोटी थाली में खाना परोसने से आप अपने-आप कम खाते हैं। दिमाग छोटी थाली को भी भरी हुई मान लेता है, जिससे आपको लगता है कि आपने अच्छा-खासा खा लिया है।

धीरे खाने का नियम बहुत काम का है। दिमाग को यह समझने में करीब 20 मिनट लगते हैं कि पेट भर चुका है। इसलिए जब आप धीरे-धीरे चबाकर खाते हैं, तो कम खाने के बाद भी पेट भर जाता है और मन संतुष्ट रहता है।

बीच में खाने की आदत को सुधारने के लिए थोड़ा पहले से प्लेन  बनाएं। अगर आपके पास फल, दही, भुने चने या मेवे जैसे हेल्दी ऑप्शन्स तैयार रहेंगे, तो आपको अचानक मिलने वाली मीठी या तली हुई चीजें खाने की इच्छा पर रोक लगेगी।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए डाइट टिप्स)

वे आदतें जो शरीर की रफ्तार बढ़ाती हैं

आपको पता हो तो सुबह का नूट्रिशयस नाश्ता वजन घटाने में बहुत असरदार होता है। खासकर अगर नाश्ते में प्रोटीन ज्यादा हो, तो यह पूरे दिन आपकी भूख को कंट्रोल रखता है और आपके बार-बार खाने की इच्छा कम करता है।

वही अगर आप हर्बल चाय और कड़क काली कॉफी पीतें है तो यह शरीर की रफ्तार थोड़ी बढ़ाती हैं और ऊर्जा खर्च भी बढ़ाती हैं। चाय के कुछ एलिमेंट्स शरीर की चर्बी को ऊर्जा में बदलने के प्रोसेस को तेज करते हैं।

साथ ही फाइबर वाली चीजें जैसे जई, चिया, फल, दालें और सब्ज़ियाँ आपके पेट को भरा रखती हैं, आपके पाचन को अच्छा करती हैं और पेट की चर्बी कम करने में आपकी मदद करती हैं।

(और पढ़ें - एक गहरी नींद के लिए सोने से पहले अपनी बॉडी को इस तरह करें स्ट्रेच)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपने सवालों के जवाब यहाँ पाएं।

क्या जल्दी रात का खाना खाने से वजन कम होता है?

हाँ, जल्दी खाना पाचन को तेज करता है और रात में पेट हल्का रहता है, जिससे चर्बी कम होने में मदद मिलती है।

क्या सिर्फ चलने से वजन घट सकता है?

अगर आप तेज़ चाल से रोज़ चलें और खाना भी संतुलित रखें, तो सिर्फ चलने से भी अच्छा वजन घट सकता है।

क्या प्रोटीन खाने से वजन जल्दी घटता है?

प्रोटीन पेट लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर इसे पचाने में ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, इसलिए यह वजन कम करने में मददगार है।

क्या ज्यादा पानी पीने से वजन घटता है?

हाँ, पानी भूख कम करता है और शरीर की रफ्तार थोड़ी बढ़ाता है, जिससे वजन घटता है।

क्या सिर्फ डाइट करने से वजन कम हो सकता है?

सिर्फ डाइट करने से थोड़े समय के लिए वजन घट सकता है, लेकिन लंबे समय के लिए नींद, तनाव, हलचल और सही दिनचर्या भी जरूरी है।

सारांश

वजन कम करना कोई सज़ा नहीं, बल्कि खुद को थोड़ा बेहतर बनाने का तरीका है। धीरे-धीरे बदलाव लाएं, खुद को परेशान न करें और रोज़ की छोटी जीतों को एन्जॉय करें। जब आदतें बदलती हैं, तो शरीर अपने-आप बदलने लगता है।

(और पढ़ें - मोटापा घटाने के लिए योग)