August 10, 2026

'गुड बाय इंडिया, मिलते हैं चाइना में', अरुणाचल से आया हैरान करने वाला वीडियो! कहा-जल्द होगा चीन का कब्जा

'गुड बाय इंडिया, मिलते हैं चाइना में', अरुणाचल से आया हैरान करने वाला वीडियो! कहा-जल्द होगा चीन का कब्जा

Time Published: Monday, August 10, 2026, 10:59 [IST]

Arunachal Youth Viral Video: अरुणाचल प्रदेश को लेकर एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुद को ताबा नागू बताते हुए कहता है, "गुड बाय इंडिया, बहुत जल्द आप लोग मुझे चीन में देखेंगे। सिर्फ मुझे ही नहीं, पूरा अरुणाचल चीन में दिखेगा।" युवक का दावा है कि चीन धीरे-धीरे अरुणाचल प्रदेश में आगे बढ़ रहा है और वहां की जमीन पर कब्जा कर रहा है।

उसका कहना है कि स्थानीय लोग लगातार सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही। हालांकि, वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। युवक ने अपने वीडियो में सरकार से कार्रवाई की अपील करते हुए भविष्य को लेकर चिंता भी जताई है।

Arunachal Youth Viral Video

'चीन धीरे-धीरे अंदर घुस रहा है'

वीडियो में ताबा नागू कहते हैं कि चीन "धीरे-धीरे करके अरुणाचल में घुस रहा है" और वहां की जमीन पर कब्जा कर रहा है। उनका दावा है कि स्थानीय लोग इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। युवक के मुताबिक, "यहां के लोग, पब्लिक, जनता चिल्ला-चिल्लाकर सरकार को बोल रहा है कि एक्शन लो।" हालांकि, उनका आरोप है कि सरकार की तरफ से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 'लड़कियों को देवी बोलकर DM में भेजते हैं गंदे स्टिकर्स', वीडियो पर कम लाइक्स से परेशान नीशू? बंद किया इंस्टा!

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

ताबा नागू वीडियो में आगे कहते हैं कि सरकार की ओर से सिर्फ "झूठ-मूठ की बातें" की जा रही हैं। उनका कहना है कि अगर हालात इसी तरह चलते रहे तो आने वाले समय में चीन अरुणाचल प्रदेश पर पूरी तरह कब्जा कर सकता है। उन्होंने वीडियो में कहा, "अगर ऐसा ही चलता रहा तो बहुत समय नहीं लगेगा... चाइना अरुणाचल को पूरा कैप्चर कर लेगा।" युवक ने इसी चिंता को लेकर अपने वीडियो को एक तरह का 'एडवांस गुड बाय' बताया।

“Good bye India, बहुत जल्द आप लोग मुझे चीन में देखेंगे। सिर्फ़ मुझे ही नहीं पूरा अरुणाचल चीन में दिखेगा।”

- अरुणाचल प्रदेश के युवा Taba Nagu ने ये कहते हुए एक वीडियो बनाया है

Taba का दावा है कि अरुणाचल की ज़मीन पर चीन कब्जा कर रहा है और उनका ये वीडियो वायरल है।

सुनिए 👇🏼 pic.twitter.com/zOma4OLSuE

— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) August 9, 2026

'हम भी कुछ नहीं कर सकते'

वीडियो के आखिर में ताबा नागू काफी निराश नजर आते हैं। वह कहते हैं कि सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और "हम भी कुछ नहीं कर सकता है।" इसके बाद वह कहते हैं कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो उन्हें "चाइना का साथ ही जाना पड़ेगा।" इसी के साथ उन्होंने कहा, "तो मिलते हैं चाइना में... इन फ्यूचर!"

वीडियो में क्या दावा, क्या है पुष्टि?

ताबा नागू ने वीडियो में अरुणाचल प्रदेश की जमीन पर चीन के कब्जे का दावा किया है, लेकिन उनके वीडियो में किसी खास जगह, जमीन या घटना का नाम नहीं बताया गया है। उनके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी नहीं हुई है।

वीडियो वायरल होने के बाद अरुणाचल प्रदेश और चीन से जुड़े सीमा विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर वायरल वीडियो में किए गए दावों को आधिकारिक जानकारी और जांच के आधार पर ही देखा जाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: CJP अब मांगेगी सुप्रीम कोर्ट के जज का इस्तीफा? महुआ मोइत्रा बनीं वजह! सौरभ दास ने ये क्या कह दिया?