सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
-
Written By:
अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 09, 2026 | 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Govinda On His Life Mother Death: गोविंदा ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि मां के निधन के बाद वह बुरी तरह टूट गए थे। अभिनेता ने बताया कि उस समय वह नर्मदा नदी में उतर गए थे।

एक्टर गोविंदा (सौ. सोशल मीडिया)
विस्तार
Govinda On His Life Mother Death Suicide Thoughts: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 दोबारा बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाले है। अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा के ऐलान से पहले गोविंदा फिर से एक बार सुर्खियों में है।
इसी बीच अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर को याद किया है। उन्होंने बताया कि मां के निधन के बाद वह अंदर से पूरी तरह टूट गए थे और उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की कोई वजह नजर नहीं आ रही थी।
मां को खोने के बाद बुरी तरह टूट गए थे अभिनेता
एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर गोविंदा ने अपने निजी जीवन से जुड़े कई अनुभव साझा किए। बातचीत में जब उनसे दिल टूटने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी मां के निधन का जिक्र किया। गोविंदा ने बताया कि मां के जाने के बाद वह इमोशनली इस कदर टूट गए थे कि उन्हें जिंदगी बेकार लगने लगी थी। उस समय वह नर्मदा नदी में उतर गए थे और उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि अब उनके जीवन में कुछ भी बाकी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
लगा कि मां आगे मिल जाएंगी
गोविंदा ने उस इमोशनल पल को याद करते हुए बताया कि वह नर्मदा नदी के अंदर चले गए थे। उनके मन में यह ख्याल आया कि शायद थोड़ा आगे जाने पर उनकी मां उन्हें मिल जाएंगी। हालांकि, इसी दौरान उन्हें अपने बच्चों का ख्याल आया। एक्टर ने बताया कि अचानक उनके मन में विचार आया कि उन्हें अपने बच्चों के लिए जीना है। इसी एहसास ने उन्हें उस मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने की ताकत दी।
क्या गोविंदा ने आत्महत्या की कोशिश की थी?
इंटरव्यू के दौरान जब गोविंदा से सीधे पूछा गया कि क्या वह उस समय आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे, तो अभिनेता ने कहा कि कुछ-कुछ ऐसा ही हो गया था। उनके इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मां को खोने के बाद वह कितने गहरे इमोशनल दौर से गुजर रहे थे। उनकी बातों से यह भी साफ होता है कि परिवार और बच्चों टीना आहूजा और हर्ष आहूजा ख्याल उस मुश्किल समय में उनके लिए जिंदगी से जुड़े रहने की बड़ी वजह बना।
ये भी पढ़ें :- Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
रूपा से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा
वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा को आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके बाद वह फिल्मों से काफी दूर रहे। अब लंबे अंतराल के बाद गोविंदा ‘रूपा’ के जरिए फिल्मों में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही उनके फैंस में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। लंबे समय बाद अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार उनके प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं।
