August 8, 2026

बाबाधाम जल चढ़ाने गए गोरखपुर के युवक की तालाब में मिली लाश, हत्या का आरोप... परिजनों ने जाम की सड़क

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित बाबा धाम जल चढ़ाने गए एक 27 वर्षीय युवक की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक, युवक का शव पोखरे में मिला. युवक अपने पड़ोस के लोगों और दोस्तों के साथ जल चढ़ाने के लिए बाबाधाम गया था. युवक का शव 6 अगस्त को झारखंड के कटोरिया थाना क्षेत्र के पास एक तालाब में मिला है. युवक गोरखपुर के बिछिया क्षेत्र के जंगल तुलसीराम मल्लाह टोला का रहने वाला था. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गोरखपुर के बिछिया क्षेत्र के जंगल तुलसीराम मल्लाह टोला का रहने वाला बजरंगी निषाद 3 अगस्त को अपने मोहल्ले और दोस्तों के साथ बाबा धाम गया था. उसके साथ गए लोगों ने बताया कि यात्रा के दौरान बजरंगी पीछे रह गया काफी देर तक जब वह साथियों के पास नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू कर दी. काफी खोजबीन के बाद भी जब सफलता नहीं मिली, तभी 6 अगस्त को झारखंड के कटोरिया थाना क्षेत्र के पास एक पोखरे में किसी युवक की लाश मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन और कपड़े से उसकी पहचान कराई. पुलिस की माने तो मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला. युवक की मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

परिजनों ने शव रख कर किया हंगामा

वहीं, मृतक बजरंगी के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है. परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बजरंगी की शादी 15 महीने पहले हुई थी. उसकी पत्नी 5 माह की गर्भवती है, उसकी मौत की खबर होते ही घर में कोहराम मच गया. उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के मुताबिक, बजरंगी तीन भाई था जिसमें वह सबसे छोटा था, उसके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है. पुलिस ने बजरंगी के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद 7 तारीख को परिवार को सुपुर्द कर दिया. आज शनिवार को परिवार के लोगों ने उसके शव को रोड पर रखकर रोड जाम कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को समझ कर जाम खुलवाया.

पुलिस मामले की कर रही जांच

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस उसकी मौत को लेकर हर बिंदुओं पर जांच कर रही है कि युवक पोखर तक कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या घटना घटित हुई थी. मृतक के मोबाइल लोकेशन और उसके साथ गए लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है.

प्रदीप कुमार तिवारी

प्रदीप कुमार तिवारी

प्रदीप कुमार तिवारी ने 2014 से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्होंने p7 न्यूज चैनल से करियर की शुरुवात की. प्रदीप कुमार तिवारी TV9 भारतवर्ष चैनल में आने से पहले Zee news में भी काम कर चुके हैं. प्रदीप को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. कई वर्षों से डिजिटल में रहने की वजह से डिजिटल कंटेंट पर पकड़ अच्छी है. प्रदीप तिवारी पत्रकारिता के साथ-साथ एनीमेशन फील्ड में भी अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें ग्राफिक डिजाइनिंग के साथ साथ 2D और 3D एनीमेशन की जानकारी अच्छी है. प्रदीप ने लगभग 2 वर्ष तक प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम किया है.

Read More

google button