निरहुआ बोले- आप इसी के लायक हो, काजल राघवानी की इस बात पर आया गुस्सा
Aug 07, 2026 08:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी एक तरफ उनके एक सवाल को इतना तूल दिए जाने से बहुत नाराज थीं, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली ने एक्ट्रेस की बातों को नमक-मिर्च लगाकर दिनेश लाल यादव के सामने परोस दिया।

काजल राघवानी की बातें जब आम्रपाली दुबे ने नमक मिर्च लगाकर दिनेश लाल यादव को सुनाईं तो वह भड़क गए।
रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के दौरान काजल राघवानी और निरहुआ-आम्रपाली के बीच शुरू हुआ झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पहले तेजप्रताप यादव की भोजपुरी सुपरस्टार्स को एकजुट करने की कोशिश डिनर टेबल पर नाकाम हुई। फिर तीनों सुपरस्टार्स (काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव) की तरफ से बयानों सा सिलसिला जारी रहा। अब शो का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बार फिर तीनों भोजपुरी एक्टर्स एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।
काजल ने रानी को सुनाया अपना दुखड़ा
शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि काजल राघवानी जिम में वर्कआउट के दौरान रानी चटर्जी को अपना दुखड़ा सुना रही हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने मुझे बोला भी कि एक गाना है आपका और दिनेश जी का, वो मेरे ऊपर फिल्माया जा रहा था। बाद में पता चला कि गाना शिफ्ट हो गया उसके ऊपर। उधर गाड़ी में वीडियो कॉल पर आम्रपाली दुबे से बात कर रहे निरहुआ को काजल के बारे में कहते दिखाया गया है कि वो कुछ भी बकवास करती है।
आम्रपाली ने पूछ लिया कांटे का सवाल
आम्रपाली दुबे भी अपना पक्ष रखतीं और बचाव करती नजर आईं। उन्होंने दिनेश लाल यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान कहा, "जब तुम खेसारी के साथ लगातार शूटिंग कर रही थीं, तब तुम्हारे लिए भी लोग यह बोलते थे। तो क्या तुमने ऐसा किया?" आम्रपाली इस पर काजल राघवानी की मिमिक्री करते हुए उनके ही अंदाज में बोलती नजर आती हैं कि तब तो आप कहती हो कि नहीं-नहीं मैंने तो कभी किसी को नहीं निकलवाया। इसी प्रोमो वीडियो में काजल राघवानी को बातचीत के दौरान यह कहते हुए दिखाया है, “मेरे पास ना तो कोई राजनेता है और ना ही नेता है, मैं अकेली ही चल रही हूं।”
निरहुआ बोले- आप इसी के लायक हो
उधर निरहुआ वीडियो कॉल पर आम्रपाली के साथ बातचीत में काजल राघवानी के लिए बोले, "उनका यही इल्जाम है ना कि उन्हें फिल्म से निकाल देते हैं। आप इसी के लायक हो। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे को जमकर काजल राघवानी की बिचिंग करते देखा जा सकता है। वहीं काजल को इस बात की नाराजगी है कि उन्होंने एक बहुत नॉर्मल का सवाल पूछा था, जिसका जवाब उन्हें मिलना चाहिए था। बजाए जवाब देने के दोनों ही एक्टर्स ने बात का बतंड़ बना दिया। मालूम हो कि इस एपिसोड के बाद काजल के कई वीडियो और पोस्ट आ चुके हैं।
