August 7, 2026

थलापति विजय की पत्नी ने तलाक का केस लिया वापस, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप में कोर्ट में दाखिल की थी अर्जी

थलापति विजय की पत्नी ने तलाक का केस लिया वापस, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप में कोर्ट में दाखिल की थी अर्जी

Tamilnadu CM Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक का केस वापस लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी ने इसी साल 27 फरवरी को कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी.

Tamilnadu CM Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक का केस वापस लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी ने इसी साल 27 फरवरी को कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी.

author-image

New Update

Thalapathy Vijay (10)

Tamilnadu CM Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक का केस वापस ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने इसी साल 27 फरवरी को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप में कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. विजय और संगीता की शादी 27 साल बाद टूटने के कगार पर थी. हालांकि, अब संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है. 

विजय और संगीता का तलाक का केस हुआ बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने चेन्नई के पास चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में विजय से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी. इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हुई थी. संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश हुईं और उन्होंने विजय संग अपने तलाक की याचिका को वापस ले लिया. ऐसे में अब विजय और संगीता के तलाक की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ेगी. इसके साथ ही आपको बता दें कि संगीता ने तलाक की अर्जी वापस क्यों ली, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

शादी को हो चुके हैं 27 साल

विजय और संगीता की शादी को 27 साल हो चुके हैं. कपल ने अगस्त 1999 में बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई थी. इस शादी से उनका एक बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा है. बताया जाता है कि विजय के सुपरस्टार बनने से लेकर पॉलिटिक्स में कदम रखने तक संगीता का उनकी लाइफ में अहम रोल रहा है. ऐसे में जब दोनों के बीच तलाक की खबरें सामने आई तो फैंस के बीच काफी हलचल देखने के लिए मिली थी. 

क्या आरोप लागए थे संगीता ने अपनी अर्जी में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने विजय संग तलाक की अर्जी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. हालांकि, याचिका में उस एक्ट्रेस का नाम पब्लिक नहीं किया था, लेकिन संगीता ने दावा किया था कि उन्हें 2021 में विजय का एक एक्ट्रेस संग कथित अफेयर के बारे में पता चला था. याचिका के मुताबिक, एक्टर ने शुरुआत में अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को खत्म करने का भरोसा दिलाया था. लेकिन इसके बावजूद उनका रिलेशन जारी रहा था.

इतना ही नहीं संगीता ने यह भी दावा किया कि विजय ने उन्हें अपनी सोशल और प्रोफेशनल लाइफ से दूर किया था. वहीं, विजय उस एक्ट्रेस के साथ विदेशी यात्राओं और पब्लिक इवेंट में भी साथ नजर आते रहे. जिसका असर उन पर और बच्चों पर पड़ा. इसके साथ ही उन्हें इसके लिए शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा. 

Tamil Nadu | Sangeetha has withdrawn the divorce petition she had filed seeking a divorce from her husband, Chief Minister C Joseph Vijay.

As Sangeetha withdrew her petition, the Chengalpattu court closed the divorce case she had filed seeking a divorce from Vijay.

— ANI (@ANI) August 7, 2026

विजय का तृषा संग समय-समय पर जुड़ता रहा है नाम

विजय और संगीता की तलाक की अर्जी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर चर्चा देखने को मिली थी. दोनों का नाम एक दूसरे संग जोड़ा जाता रहा है. दरअसल, विजय और तृषा ने एक साथ कई फिल्मों काम किया और दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी काफी पॉपुलर रही है.हालांकि, संगीता की तलाक की अर्जी में एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया गया था. इतना ही नहीं विजय या तृषा ने भी इस कथित अफेयर को लेकर कभी पुष्टि नहीं की. इसलिए इसे सिर्फ सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही अटकल के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Explainer: 'ऑपरेशन सफेद सागर' की असली कहानी क्या है? जानें कारगिल युद्ध से जुड़ी इस सीरीज की पूरी डिटेल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें