अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए बड़े भाईयों को कोर्ट से मिली पैरोल, मीडिया से न बात करने की सख्त हिदायत
Atiq Ahmed Son Aban funeral: अतीक अहमद के छोटे बेट आबान के जनाजे के लिए बड़े भाइयों अली और और उमर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरौली मिली.
Atiq Ahmed Son Aban funeral: अतीक अहमद के छोटे बेट आबान के जनाजे के लिए बड़े भाइयों अली और और उमर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरौली मिली.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/07/atiq-2026-08-07-16-36-52.jpg)
Atiq Ahmed Son Aban funeral: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे अबान के जनाजे में दोनों बड़े भाई शामिल हो सकेंगे. इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने मोहम्मद उमर और अली अहमद की पैरोल अर्जी को मंजूरी दे दी है. उमर लखनऊ जेल और अली झांसी जेल में बंद है. हाईकोर्ट ने पैरोल की मंजूरी देते हुए सख्त हिदायत दी. इस दौरान दोनों भाई मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेंगे. दोनों पुलिस के साथ सीधे कब्रिस्तान जाएंगे. यहां से वापस जेल की शर्त रखी गई है.
झांसी जाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था
अबान अतीक के पांचवे नंबर के बेटे हैं. उसका गुरुवार को झांसी जाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था. क्रेटा कार डिवाइडर से टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में अबान के दोस्त की भी मौत हो गई. लखनऊ जेल से उमर अहमद और झांसी जेल से अली अहमद को पुलिस अपने संग सीधे कब्रिस्तान जाएगी.
गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया
फिलहाल अबान के शव को बुआ के घर पर रखा गया है. यहां करीबी रिश्तेदार, ग्रामीण और समर्थक पहुंचे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. हादसे में मारे गए अबान के दोस्त सोनू का अंतिम संस्कार दोपहर जुम्मे की नमाज के बाद हटवा गांव के स्थानीय कब्रिस्तान में होगा. वहीं, अबान का संस्कार अतीक अहमद के पैतृक कब्रिस्तान कसारी मसारी में होगा. इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, उसके पिता हाजी फिरोज अहम, मां, भाई अशरफ और बेटे असद को दफनाया गया है.हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी हो रही हैं, इसके बाद देर शाम तक कसारी मसारी कब्रिस्तान में अबान को सुपुर्द-ए-खाक होगा.
ये भी पढ़ें: फिर NDA का हिस्सा होगा ये दल? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिले पार्टी प्रमुख, जानें कब और क्यों हुए थे अलग
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें