फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर का ट्रांसफर: यशेंद्र सिंह को मिली नई जिम्मेदारी; खड़गटा को परिवहन विभाग का एडिशनल चार्ज - Faridabad News
फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर का ट्रांसफर:यशेंद्र सिंह को मिली नई जिम्मेदारी; खड़गटा को परिवहन विभाग का एडिशनल चार्ज
फरीदाबाद2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
2011 बैच के आईएएस अधिकारी यशेंद्र सिंह को नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया है।
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 17 IAS अफसर और 7 HCS अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए। इसी के तहत फरीदाबाद नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। नगर निगम कमिश्नर और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) धीरेंद्र खड़गटा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह यशेंद्र सिंह को निगम का कमिश्नर और स्मार्ट सिटी सीईओ नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यशेंद्र सिंह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी तक हरियाणा में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक और विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें जिम्मेदारी देते हुए फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।
धीरेंद्र खड़गटा को राज्य परिवहन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
धीरेंद्र खड़गटा को मिली ये जिम्मेदारी
वहीं, धीरेंद्र खड़गटा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनको अब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक तथा हरियाणा सरकार में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्य परिवहन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
स्मार्ट सिटी की कमान अब यशेंद्र सिंह के हाथों
सरकार के इस फैसले के बाद फरीदाबाद नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की कमान अब यशेंद्र सिंह के हाथों में होगी, जबकि धीरेंद्र खड़गटा चिकित्सा शिक्षा एवं परिवहन विभाग की नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।
.
खबरें और भी हैं...
फरीदाबाद के कांवड़िये की हरिद्वार में मौत: बाइक पर सवार थे 3 दोस्त, उत्तराखंड रोडवेज की बस ने टक्कर मारी, 2 घायल
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में हाईवे पर खड़े ट्राले में घुसा डंपर: ड्राइवर और क्लीनर अंदर ही फंसे, दिल्ली-मथुरा रोड पर लगा जाम
0:46
कॉपी लिंक
शेयर
₹253 के लिए ढाई साल लड़ी कानूनी लड़ाई: फरीदाबाद में 2 बार फीस ली, नहीं लगी नंबर प्लेट; कंपनी को पैसे लौटाने का आदेश
कॉपी लिंक
शेयर
बेकाबू ट्रक ने 10 गायों को कुचला, 6 की मौत: फरीदाबाद में लोगों ने ट्रक में लगाई आग, ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस का सौंपा