August 6, 2026

'तेजप्रताप ही हैं पिता?', अनुष्का यादव की बेटी की पहली तस्वीरें आई सामने, फिर छिड़ी तेजू भइया को लेकर बहस!

'तेजप्रताप ही हैं पिता?', अनुष्का यादव की बेटी की पहली तस्वीरें आई सामने, फिर छिड़ी तेजू भइया को लेकर बहस!

Time Updated: Thursday, August 6, 2026, 16:18 [IST]

Anushka Yadav Daughter Ujjaini First Pictures: अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। उज्जैनी अब छह महीने की हो चुकी हैं। इस मौके पर उनके मामा आकाश यादव ने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि बच्ची का अन्नप्राशन बाबा महाकाल के मंदिर में कराया गया। तस्वीरों में अनुष्का यादव भी परिवार के साथ नजर आ रही हैं।

पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने बच्ची को शुभकामनाएं दीं, लेकिन इसके साथ ही तेजप्रताप यादव से जुड़े पुराने विवाद पर भी चर्चा शुरू हो गई। यह मामला पहले से ही राजनीतिक और कानूनी आरोपों के कारण सुर्खियों में रहा है। ऐसे में उज्जैनी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Anushka Yadav Daughter Ujjaini First Pictures

छह महीने पूरे होने पर साझा की तस्वीरें

आकाश यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उनकी भांजी उज्जैनी ने छह महीने पूरे होने पर बाबा महाकाल के पवित्र धाम में प्रसाद के रूप में अपना पहला अन्न ग्रहण किया। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा महाकाल हमेशा उज्जैनी को खुश रखें और हर बुरी नजर से बचाएं। पोस्ट के साथ साझा तस्वीरों में अनुष्का यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए। पोस्ट के अनुसार, उज्जैनी का अन्नप्राशन संस्कार उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में कराया गया। परिवार ने इस मौके को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया।

ये भी पढ़ें: 10 साल के लिए जेल जाएंगे तेज प्रताप यादव? NEET विवाद में बुरे फंसे, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोगों ने उज्जैनी को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि बच्ची 'अपने पिता तेजू भैया' जैसी दिखती है, जबकि कुछ ने तेजप्रताप यादव को लेकर सवाल पूछे। वहीं कुछ लोगों ने आकाश यादव की आलोचना करते हुए कहा कि निजी मामले को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी ओर कई लोगों ने बच्ची के अच्छे भविष्य की कामना की।

फरवरी में जन्मी थी उज्जैनी

अनुष्का यादव ने 5 फरवरी 2026 को बेटी को जन्म दिया था। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। उस समय केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी थी। हालांकि, तेजप्रताप यादव ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है और उनके नाम पर फैलाई जा रही बातें गलत हैं।

मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रची गई। उन्होंने दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया था और अनुष्का यादव के साथ उनकी तस्वीरें उसी के जरिए पोस्ट की गई थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि आकाश भाटी उर्फ आकाश गुर्जर का अनुष्का यादव के घर आना-जाना था और बच्ची को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। तेजप्रताप यादव ने उस समय मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह के नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि इन लोगों ने मिलकर उन्हें बदनाम किया और सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।

आकाश यादव ने दर्ज कराया था मामला

इस विवाद के बीच आकाश यादव ने पटना कोर्ट में तेजप्रताप यादव के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 19 जून को तेजप्रताप उनके घर जबरन घुस आए और उज्जैनी से मिलने की कोशिश की। आकाश ने यह भी दावा किया था कि विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और बच्ची का अपहरण कराने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि उसी रात विदेश से एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए पूरे परिवार को धमकाया।

आकाश यादव की शिकायत के बाद तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि आकाश यादव और उनका परिवार उनसे पैसों की मांग करता था। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

तस्वीरों से शुरू हुआ था पूरा विवाद

24 मई 2025 को तेजप्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ कुछ तस्वीरें और एक पोस्ट साझा की गई थी। पोस्ट में दोनों के 12 साल से रिश्ते में होने का दावा किया गया था। कुछ देर बाद यह पोस्ट हटा दी गई। इसके बाद तेजप्रताप ने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और तस्वीरें भी एडिट की गई थीं। हालांकि बाद में अनुष्का यादव के साथ उनकी कई अन्य तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस विवाद के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लालू यादव के परिवार ने तेजप्रताप यादव से दूरी बना ली थी और उन्हें पार्टी के साथ-साथ परिवार से भी बाहर कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: 'भीगे होंठ तेरे' मल्लिका शेरावत संग क्या कर रहे थे तेज प्रताप यादव? 1 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो ने मचाई सनसनी